5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में अपनी हैसियत को लेकर ‘शत्रु’ ने खोला राज, अब ममता बनर्जी का देने जा रहे हैं साथ

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।
2 min read
Google source verification
satru

भाजपा में अपनी हैसियत को लेकर 'शत्रु' ने खोला राज, अब ममता बनर्जी का देने जा रहे हैं साथ

नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। भाजपा के खिलाफ 'शत्रु' लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, अब पार्टी में अपनी हैसियत को लेकर सिन्हा ने बड़ा राज खोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मुझे भले ही सम्मान न मिला हो, लेकिन पार्टी को लेकर उनकी वफादारी पर सवाल नहीं किए जा सकते।

ममता की रैली में शामिल होंगे शॉटगन

भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा में वो तब से हैं, जब यह दो सांसदों वाली पार्टी थी। सिन्हा ने कहा पहले की स्थिति और अब की परस्थिति में काफी अंतर है। वहीं, ममात बनर्जी की रैली को लेकर सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे कोलकाता में शनिवार को होने वाली ममता बनर्जी की रैली में शिरकत करेंगे। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने बताया कि ममता की रैली में वे संस्‍था 'राष्ट्र मंच' के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे। इस संस्‍था की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि आखिर भाजपा के नेता भी राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। क्‍या यह पार्टी के विरोध में उठाया गया कदम है, इस सवाल पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि‍ पार्टी के उनकी वफादारी पर सवाल नहीं किए जा सकते। उन्‍होंने कहा कि वे भाजपा में तब से हैं, जब यह दो सांसदों की पार्टी थी।

कई पार्टियों के नेता से मिल रहे हैं सिन्हा

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शॉटगन अलग-अलग पार्टियों के नेता से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव सिन्हा भाजपा से नहीं बल्कि दूसरी पार्टी से लड़ सकते हैं। क्योंकि, बयान को लेकर वो भाजपा से साइड लाइन चल रहे हैं। अब देखना यह है कि इनकी राजनीति किस करवट बैठती है।