5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा: विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का प्रदर्शन अकल्‍पनीय, इंदिरा होतीं तो कांग्रेस में होता

पीएम मोदी पार्टी में सभी को साथ लेकर चलते तो भाजपा को आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। पीएम ने इतिहास से सबक नहीं लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jan 16, 2019

shatrughan sinha

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा: विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का प्रदर्शन अकल्‍पनीय, इंदिरा होतीं तो कांग्रेस में होता

नई दिल्‍ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अध्‍यक्ष राहुल गांधी की जमकर पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तीन राज्यों में जैसा प्रदर्शन कर दिखाया है वो अकल्‍पनीय और अभूतपूर्व है। राहुल को अध्यक्ष बने केवल एक साल हुआ है। इतने कम समय में ऐसा प्रदर्शन हमेशा याद किया जाएगा। शॉटगन यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने आगे कहा है कि अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो मैं सिर्फ कांग्रेस में होता।

नोटबंदी और जीएसटी का प्रयोग फेल
भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने चुनाव पर नोटबंदी, जीएसटी का असर पड़ा है। नोटबंदी जिस तरह से हुई और फिर उसका जिस तरह से समाज पर असर हुआ, लोग त्रस्त हुए। लोगों से कहा गयास कि बड़े लोगों का, अमीर लोगों का कालाधन सामने आएगा लेकिन लाइन में सिर्फ गरीब लोग लगे, अमीर नहीं। नोटबंदी पूरी तरह से फेल हो गई। जीएसटी से लोगों के सपने चकनाचूर हो गए। जीएसटी की वजह से कपड़े व्यापारी गुजरात से लेकर हर राज्य के नाखुश थे। आज हमसे न किसान खुश है और न नौजवान।

चुनावी हार गहन चिंता का विषय
मोदी ने जो वादे किए वो पिछले साढ़े चार साल में पूरे नहीं हुए। इसका नाव पर असर पड़ा है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की हार होना, गहन चिंता का विषय है। पार्टी को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी शरीखे नेताओं का मार्गदर्शन लेना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो स्थिति और चिंताजनक होगी। आज पार्टी में ही सबका साथ, सबका विकास