6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा बढ़ते दाम दिखाकर शिवसेना ने सरकार पर कसा तंज, यही हैं अच्छे दिन!

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बहाने शिवसेना ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, लगातार बढ़ती महंगाई को बताया अच्छे दिन।
2 min read
Google source verification
shiv sena

पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा बढ़ते दाम दिखाकर शिवसेना ने सरकार पर कसा तंज, यही हैं अच्छे दिन!

मुंबई। सत्ता आने से पहले देशभर में प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने एक नारा दिया और इस नारे के जरिये वादा भी किया कि हम सत्ता में आए तो जनता के अच्छे दिन आएंगे। लेकिन मोदी सरकार का कार्यकाल लगभग खत्म होने को है और अच्छे दिन तो दूर महंगाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ कर जनता के जीवन से स्थिरता भी खत्म कर दी है। मोदी सरकार के इन्हीं अच्छे दिनों के वादे के बहाने अब शिवसेना ने केंद्र और राज्य में उनके खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।

शिवसेना ने महाराष्ट्र में खासतौर पर आर्थिक राजधानी मुंबई में जगह-जगह होर्डिंग लगाए हैं। इन होर्डिंग पर गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को दर्शाते हुए कहा है यही हैं अच्छे दिन! इस तरह के पोस्टर और होर्डिंग शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं। ताकि जनता को मोदी सरकार के फरेबी वादों से रूबरू करवाया जा सके।

शिवसेना ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी कई बार मोदी सरकार पर बढ़ती महंगाई खास तौर पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जमकर निशाना साधा है। शिवसेना ने केंद्र और राज्य में अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से कहा कि अगर वह जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला सकती तो कम से कम ईंधन के दामों को कम करके लोगों के जीवन में स्थिरता ही ला दे।

पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 9 सितंबर यानी रविवार की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपए पहुंच गई है। जबकि डीजल 72.61 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 87.89 और डीजल 77.09 के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

कीमतों पर नियंत्रण रखने में सक्षम नहीं सरकार
शिवसेना ने दावा किया कि पेट्रोल पंपों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के लिए कहा गया है। दरअसल प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ राजग सरकार के शासन में ईंधन के बढ़ते दामों का विवरण भी लगाया जाना चाहिए। पिछले ढाई महीने में पेट्रोल की कीमत दिल्ली में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में भी कई बार कहा है कि सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने में सक्षम नहीं है।