5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: 6 बैचलर युवा प्रत्याशी, जिन्होंने मचा दी है धूम, चुनाव बाद कर सकते हैं शादी

दो युवा बैचलर प्रत्याशी पूर्व पीएम के पोते सबसे सीनियर चिराग पासवान, तो सबसे जूनियर आकाश सिंह हैं युवा प्रत्याशी तीन बिहार और तीन कर्नाटक से
4 min read
Google source verification
young candidate

लोकसभा चुनाव: 6 बैचलर युवा प्रत्याशी, जिसने मचा दी है धूम, चुनाव बाद कर सकते हैं शादी

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव कई मायनों में खास है। इस चुनाव में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो कई टूट भी रहे हैं। कुछ दिग्गज नेता आखिरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, तो कुछ बड़ी हस्तियों का पत्ता भी कटा। इन सबके बीच 6 बैचलर युवा प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो इस चुनाव में धूम मचा रहे हैं। इनमें एक को छोड़कर बाकी पांच प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी प्रत्याशी किसी न किसी बड़ी पार्टी से चुनावी मैदान में हैं और अपने प्रतिद्वंदी को जमकर टक्कर दे रहे हैं। प्रत्याशियों को लेकर यहां तक चर्चा है कि चुनाव में जीत के साथ ही वो सिर पर शादी का सेहरा बांध सकते हैं। तो चलिए, सबसे पहले एक नजर डालते हैं 6 बैचलर युवा प्रत्याशियों पर...








लोकसभा चुनाव 2019














































नामउम्रपार्टीलोकसभा सीट
तेजस्वी सूर्य28भाजपा ( BJP )दक्षिणी बेंगलूरु, कर्नाटक
कन्हैया कुमार32सीपीआई ( CPI )बेगूसराय , बिहार
चिराग पासवान36लोजपा ( LJP )जमुई , बिहार
निखिल कुमारस्वामी29जेडीएस ( JDS )मांड्या , कर्नाटक
प्रज्वल रेवन्ना29जेडीएस ( JDS )हासन , कर्नाटक
आकाश सिंह27आरएलएसपी ( RLSP )पूर्वी चंपारण, बिहार

तेजस्वी सूर्य (BJP)

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक के दक्षिणी बेंगलूरु लोकसभा सीट से 28 साल के तेजस्वी सूर्य ( Tejaswi Surya ) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट से दिवंगत नेता अनंत कुमार चुनाव लड़ते थे। पार्टी ने इस सीट से उनकी पत्नी तेजश्विनी को टिकट न देककर युवा चेहरा तेजस्वी सूर्य पर बड़ा दांव खेला है। पेशे से वकील, कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में पैदा हुए तेजस्वी को एक फायरब्रांड राष्ट्रवादी हिंदू के रूप में जाना जाता है। वो भाजपा के हिंदुत्व विचारधारा की पैदावार हैं और पार्टी में एक बड़े नेता बन कर उभरने की क्षमता रखते हैं।

कन्हैया कुमार- CPI

32 साल के कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार है। जेएनयू अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार पर द्रेशद्रोही का आरोप है। अपने भाषण और बयानों से कन्हैया कुमार ने काफी सुर्खियां बटोरी है। कन्हैया कुमार के सामने भाजपा के फयारब्रांड नेता गिरिराज सिंह हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बेगूसराय में कन्हैया और गिरिराज सिंह के बीच टक्कर का मुकाबला है। इतना ही नहीं कन्हैया की शादी की चर्चाएं पर जोरों पर है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के बाद कन्हैया शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

चिराग पासवान- LJP

36 साल के चिराग पासवान केन्द्री मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान के बेटे हैं। चिराग पासवान बिहार के जमुई से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार जीत का सेहरा बांधकर चिराग सांसद पहुंच चुके हैं। हाथों में पार्टी का कमान आने के साथ ही माना जा रहा है कि चिराग पिता की विरासत संभाल चुके हैं। चिराग पासवान की गिनती उभरते हुए नेता के रूप में होती है। राजनीति से पहले चिराग फिल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हो सके। पिछले कुछ समय से उनकी शादी की चर्चा जोर-शोर से है। उनकी मां भी कह चुकी हैं कि अब बस एक बहू की जरूरत है।

निखिल कुमारस्वामी - JD(S)

29 साल के निखिल कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे हैं। निखिल दक्षिण भारत के जानेमाने अभिनेता हैं। लेकिन, इस लोकसभा चुनाव से निखिल राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं। निखिल कर्नाटक के मांड्या सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीएस की यह परंपरागत सीट है।

प्रज्वल रेवन्ना-JD(S)

29 साल के प्रज्वल रेवन्ना पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते और एच डी रेवन्ना के बेटे हैं। जेडीएस ने रेवन्ना को अपनी परंरपरागत सीट हासन (कर्नाटक) से प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों पोतों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने पर देवेगौड़ा के ऊपर वंशवादी राजनीति करने का भी आरोप लगा है।

आकाश सिंह - RLSP

27 साल के आकाश सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह के बेटे हैं। आकाश महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( RLSP ) के उम्मीदवार हैं। आकाश केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आकाश ने जीत की दावेदारी कई बार पेश की है। अब देखना यह है कि ये सभी बैचलर प्रत्याशी राजनीति में किस तरह अपनी किस्मत चमकाते हैं। साथ ही जीत या हार के साथ किसके सिर शादी का सेहर बंधता है।