6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मृति का राहुल को चैलेंज, हिम्मत हो तो राष्ट्रविरोधी नारा दोहराएं कांग्रेस अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में हिम्मत है तो 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' नारा सार्वजनिक रूप से दोहराएं।
2 min read
Google source verification
news

fgfg

नई दिल्ली। देशद्रोह के कानून की जरूरत पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के सवाल उठाए जाने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में हिम्मत है तो 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' नारा सार्वजनिक रूप से दोहराएं। उन्होंने हालांकि यह नहीं कहा कि यह नारा राहुल गांधी ने लगाए थे। ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से इस तरह की (भारत विरोधी) ताकतों के साथ सार्वजनिक रूप से खड़ा हुए थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के बयान का समर्थन किया था। क्या उनमें सार्वजनिक रूप से खड़ा होने और भारत व भारत के हित के खिलाफ नारे दोहराने की हिम्मत है?

ओडिशा: कांग्रेस नेता जोगेश सिंह ने छोड़ी पार्टी! नवीन पटनायक की तारीफ में दिया था बयान

'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक मजबूत और उभरते भारत के लिए संकल्प लिया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उन लोगों का लगातार समर्थन कर रही है, जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा दिया था। केंद्रीय मंत्री ने इस बात को नजरअंदाज किया कि राहुल गांधी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उनकी दादी और पिता इस देश की खातिर मर मिटे हैं।

दिल्ली की हवा में सुधार, बारिश गिरा सकती है राजधानी का तापमान

2019 लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस युद्ध स्तर की तैयारियों में जुटी हैं। भाजपा जहां अपने कैडर को मजबूत करने में जुटी है, वहीं तीन राज्यों में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हो चली है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस नेताओं के सुर मुखर हो चले हैं। दोनों दलों के नेताओं में तीखी बयानबाजी का दौर जारी है।