5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के घोषणा पत्र से नाखुश सोनिया गांधी, जारी होने से पहले तक चाहती थीं बदलाव!

सोनिया गांधी नहीं पसंद कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र मंगलवार को जारी हुआ था कांग्रेस का 'जन घोषणा पत्र' कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम दिया- 'हम निभाएंगे'
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 03, 2019

sonia gandhi

कांग्रेस के घोषणा पत्र से नाखुश सोनिया गांधी, जारी होने से पहले तक चाहती थीं बदलाव!

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 'जन घोषणा पत्र' मंगलवार को जारी किया। इसके तुरंत बाद बीजेपी हमलावर हो गई। घोषणा पत्र पर हजारों सवाल उठाने के साथ कांग्रेस पर कई तरह के आरोप भी मढ़ दिए। इन्हीं खबरों के बीच एक चौंकाने वाली खबर ये भी आई है कि खुद यूपीए अध्यक्ष यानि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इस घोषणा पत्र से खुश नहीं है। सूत्रों के इस नाखुशी के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

सोनिया ने आखिरी वक्त तक जताई नाखुशी

रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी ने घोषणापत्र को जारी करने उसमें दो बदलाव चाहती थीं। मंच पर जाने से पहले तक उन्होंने घोषणा पत्र समिति के समन्वयक राजीव गौड़ा से मिलकर अपने विचार से अवगत करा दिया था। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने भी इसकी तस्दीक की है कि सोनिया को गौड़ा से बात करते देखा गया था।

ममता का पलटवार, कहा- मोदी दंगेबाज और BJP धोखेबाजों की पार्टी

क्या चाहती थीं सोनिया गांधी

दरअसल यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के घोषणा पत्र के कवर पेज से ही नाखुश हैं। वह कवर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी तस्वीर चाहती थीं। इसके अलावा वह कवर पेज पर पार्टी के लोगो (हाथ का पंजा) को भी स्थान देने के पक्ष में थीं। शायद यही वजह है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान वे चुप थी और मीडिया से बातचीत भी नहीं कीं।

घोषणा पत्र अभी राहुल की छोटी तस्वीर

कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र 'हम निभाएंगे' में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की तस्वीर है, और नीचे पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ राहुल गांधी की हंसती हुई छोटी सी तस्वीर है। घोषणा पत्र के पेज संख्या 9 में हालांकि राहुल गांधी की ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठे हुए एक तस्वीर है। घोषणा पत्र में 'हम निभांएगे' बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है, जबकि 'घोषणापत्र-लोकसभा चुनाव 2019 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' भी नीचे बहुत छोटे अक्षरों में लिखा हुआ है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र के कवर पेज पर राहुल की तस्वीर थी और वे बैठकर लोगों से बातचीत करते दिखाए गए थे। हालांकि बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया के नाखुश होने की बात से इनकार किया है।