7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी बोले: कांग्रेस ने सीबीआई को भ्रष्‍ट बनाया, अब हो रहा है उसका शुद्धीकरण

बेईमान लोगों के साथ काम कर सीबीआई खुद भ्रष्‍ट हो गई थी। अब उसका कायाकल्‍प हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Oct 24, 2018

swamy

सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी बोले: कांग्रेस ने सीबीआई को भ्रष्‍ट बनाया, अब हो रहा है उसका शुद्धीकरण

नई दिल्‍ली। घूसकांड को लेकर केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) में मचे बवाल के बीच भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि दशकों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जिस सीबीआई को भ्रष्‍टाचार के गर्त में धकेला अब उसका मोदी सरकार शुद्धीकरण करने में जुटी है। उन्‍होंने आरोप लगाया सीबीआई को इस हाल में पहुंचाने में कांग्रेस सरकार का योगदान सबसे ज्‍यादा रहा है। उन्‍होंने ये बयान मीडिया की ओर से सीबीआई के अंदर जारी नूराकुश्‍ती को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में दिया है।

कार्मिक मंत्रालय के अधीन है सीबीआई
दरअसल पिछले दो दिनों से सीबीआई के अंदर घमासान मचा है। इस बीच पीएमओ सरकार की हो रही किरकिरी से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीबीआई के दोनों सुपर बॉस को फोर्स लीव पर भेज दिया गया है। केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्‍थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया है। दोनों अफसरों को फोर्स लीव पर भेजे जाने के बाद के नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है। बता दें कि सीबीआई कार्मिक मंत्रालय के अधीन आता है। इस मंत्रालय के प्रभारी पीएम मोदी हैं। इसके बावजूद सीबीआई जैसी शीर्ष जांच एजेंसियों के सुपर बॉस के बीच का पॉवर फाइट उभरकर सामने आना सरकार और देश दोनों के लिए सही संकेत नहीं है। पिछले दो दिनों में इससे सरकार की छवि पर बट्टा लगा है। बताया जा रहा है कि हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग कारोबारी मोइन कुरैशी को क्लीन चिट देने में कथित घूस लेने के आरोपों पर सीबीआई ने अपने ही स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर केस दर्ज किया। सीबीआई के निदेश आलोक वर्मा के आदेश पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद राकेश अस्थाना ने सीबीआई चीफ आलोक वर्मा पर भी दो करोड़ रुपए घूस लेने का आरोप लगाया था।

के नागेश्‍वर राव ने संभाली कमान
सीबीआई दोनों सुपर बॉस को छुट्टी पर भेजने के बाद सीबीआई की कमान के नागेश्‍वर संभाल ली है। उन्‍होंने आलोक वर्मा और राकेश अस्‍थाना के दफ्तर पर छापेमारी भी की है। साथ ही दफ्तर को सील कर दिया है। इसके साथ उन्‍होंने अधिकारियों के जिम्‍मेदारियों का बंटवारा भी नए सिरे से किया है। इतना ही नहीं जिन मामलों की जांच विवादित अधिकारी कर रहे थे उनसे उक्‍त मामले वापस लेकर दूसरे अधिकारी को दे दिया गया है।