
केंद्र सरकार पर तेजस्वी का निशाना, भाजपा के IT सेल की तरह काम कर रहे CBI और ED
नई दिल्ली। चीनी मिल बिक्री मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शुरू हुई सीबीआई जांच मामले में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो और उनके परिवार के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं। क्योंकि बीजेपी के लोग विपक्षी नेताओं को फ्रेम करने का प्रयास कर रहे हैं। राजद नेता ने कहा कि क्योंकि भाजपा नेतृत्व समझ गया कि है कि इस चुनाव में वो 'महागठबंधन' से हारने वाले हैं। यही कारण है कि CBI, ED, IT बीजेपी के IT सेल की तरह काम कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी 40 सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। तनवीर साहब ( बेगूसराय लोकसभा उम्मीदवार तनवीर हसन) बेगूसराय सीट जीतने जा रहे हैं और वह भी भारी अंतर से। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो भी कर ले या किसी भी तरह का माहौल बना ले, हम परेशान नहीं होने वाले हैं, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है।
आपको बता दें कि मायावती परेशानी में नजर आ रही हैं। इसके पीछे वजह यह है कि सीबीआई ने शुक्रवार को मायावती के उत्तर प्रदेश के सीएम के कार्यकाल के समय 21 सरकारी चीनी मिलों की बिक्री मामले में हुईं गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 अप्रैल 2018 को इस मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Updated on:
27 Apr 2019 04:34 pm
Published on:
27 Apr 2019 11:58 am
