9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे, एक नजर में जानिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां और नाकामियां

पीएम मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर ओडिशा के कटक में पहली बार एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

3 min read
Google source verification
मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे

आज मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे, एक नजर में जानिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां और नाकामियां

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को आज चार वर्ष पूरे हो गए हैं। 26 मई 2014 में अच्छे दिन आने वाले हैं के नारे के साथ सत्ता में काबिज हुई भाजपा नीत एनडीए ने अब आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने और मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने अब एक नया स्लोगन तैयार किया है। इस स्लोगन के माध्यम से भाजपा अपने चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ सरकार की साफ नियत को दर्शाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा का नया नारा- ‘2019 में फिर मोदी सरकार’

आपको बता दें कि आज शनिवार को पीएम मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर ओडिशा के कटक में पहली बार एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी इस दौरान अपने उपलब्धियों के जरिए लोगों को साधने का प्रयास करेंगे वहीं मजबूत हो रहे विपक्षी एकता को भी कमजोर करने के लिए लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता कर भाजपा की अगुवाई में एनडीए के चार वर्ष के शासन का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां गिनाई। इसी कड़ी में भाजपा ने एक 3 मिनट का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एनडीए के चार वर्षों में लोगों की दिनचर्या में कितना बदलाव आया है और सरकार की योजनाओं ने कैसे लाभ पहुंचाने का काम किया है, इसका पूरा विवरण पेश किया गया है। इस वीडियो का टैग लाइन है- ‘2019 में फिर मोदी सरकार’। यह स्लोगन ठीक 2014 के स्लोगन ‘अबकी बार मोदी सरकार’ की तर्ज पर रखा गया है।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां

सरकार की उपलब्धियां

आपको बता दें कि मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जहां भाजपा देशभर में कार्यक्रम कर रही है और सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। मोदी सरकार की चार वर्ष के कार्यकाल में कुछ ऐसी उपलब्धियां रही है जो देश के लिए एक निर्णायक फैसला रहा है और आगामी चुनाव में भाजपा को इसका फायदा हो सकता है। भाजपा अपने उपलब्धियों को जनता के सामने ‘‘ साफ नीयत, सही विकास’’ के नये नारे के साथ पेश कर रही है। मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के कुछ उपलब्धियां जिसने लोगों को प्रभावित किया और उसके जीवन में बदलाव आया। ये हैं कुछ उपलब्धियां- 1. जन-धन बैंक खाता खोलना 2. उज्ज्वला योजना 3. जनसुरक्षा योजना 4. मुद्रा योजना 5. सॉयल हेल्थ कार्ड योजना 6. उजाला योजना 7. भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क (BBNL) 8. दीनदयाल उपाध्‍याय ग्राम ज्‍योति योजना 9. बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ 10. स्वच्छता अभियान आदि।

मोदी सरकार के चार साल होने पर 'विश्वासघात दिवस' बनाएगी कांग्रेस

सरकार की नाकामियां

आपको बता दें कि सरकार भले हीं चार वर्ष के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही हो लेकिन विपक्ष को यह छलावा लगता है। विपक्ष ने मोदी सरकार को चार वर्ष के कार्यकाल को फैल बताया है। जहां एक ओर सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है वहीं विपक्ष मोदी सरकार के नाकामियों को गिना रहा है। विपक्ष जनता के सामने यह पेश कर रहा है कि मोदी सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता को सिऱ्फ छला है और धोखा दिया है। इसी कड़ी में विपक्ष मोदी सरकार के कुछ नाकामियों का जनता के सामने पेश कर रहे हैं, जिसमें से कुछ नाकामियां ऐसे हैं जिन्होंने देश की जनता को परेशानी में डाल दिया और अच्छे दिन आने वाले हैं की आस में कई लोगों ने दम तोड़ दिया। ये हैं कुछ नाकामियां- 1. पेट्रोल-डीजल का दाम सातवें आसमान पर 2. कश्मीर घाटी में अशांति 3. पाकिस्तान पर मोदी सरकार का स्टैंड 4. कालेधन पर सरकार फेल 5. बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार बैकफुट पर 6. नोटबंदी से कोई फायदा नहीं 7. नमामि गंगे परियोजना 8. आदर्श ग्राम योजना फेल 9. पड़ोसी देशों के साथ खराब रिश्ते 10. देश की आंतरिक सुरक्षा में सुधार नहीं आदि।

देश भर में जश्न की तैयारी, जनता के बीच होगा उपलब्धियों का प्रचार

कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसले

आपको बता दें कि इसके अलावे मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में ऐसे कई फैसले हैं जिनका असर देश पर हुआ है। हालांकि अभी तक इसका मूल्यांकन ठीक-ठीक नहीं किया जा सकता है कि इन फैसलों को सकारात्मक असर हुआ है या नकारात्मक। सरकार इसे अपनी कामयाबी बता रही है तो विपक्ष इसे नाकामयाबी बता रही है। इन्ही में से कुछ फैसले हैं- 1 नोटबंदी 2. जीएसटी 3. सर्जिकल स्ट्राइक 4. विदेशी नीति 5. विकास दर 6. आधार 7. भ्रष्टाचार आदि।