5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की विजय संकल्प सभा का अंतिम दिन आज, अमित शाह मुरादाबाद और राजनाथ सिंह दिल्‍ली में करेंगे संबोधित

पार्टी के शीर्ष नेता अलग-अलग क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे भाजपा नेता सरकार के कामकाज का लेखा जोखा देंगे इसका मकसद मिशन-2019 में सफलता हासिल करना है
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

भाजपा की विजय संकल्प सभा का अंतिम दिन आज, शाह मुरादाबाद और राजनाथ दिल्‍ली में करेंगे संकल्‍प सभा

नई दिल्‍ली। मिशन-2019 को सफल बनाने के लिए भाजपा की विजय संकल्‍प सभा का मंगलवार को अंतिम दिन है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह मुरादाबाद में और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्‍ली में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भी देश भर में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसका मकसद लोगों को मोदी सरकार के पांच साल के कामकाज का लेखा जोखा देना है।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर बोला हमला, कहा- 'मैंने ट्वीटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी को देखा है'

नागपुर में नितिन गडकरी पेश करेंगे हिसाब

दरअसल, विजय संकल्प सभा के जरिए भाजपा अपने चुनाव अभियान का शंखनाद भी कर रही है। इस योजना के तहत मंगलवार को नितिन गडकरी नागपुर में एक जनसभा करेंगे। इसके अलावा देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा अपने 5 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सम्मान, स्वाभिमान और तरक्की को समर्पित सरकार का लेखा-जोखा देगी।

सेना का अपमान करने पर उतारू है विपक्ष

अमित शाह ने आगरा में कहा था कि वोट बैंक के लिए विपक्ष सेना का अपमान कर रहा है। देश ऐसा पीएम चाहता है, जो आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एयर स्ट्राइक के सुबूत मांगते हैं। यह चुनाव गरीबों के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने जैसे मुद्दों पर लड़ना चाहिए न कि किसी का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए।