4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशवाहा की नहीं हुई पीएम मोदी से मुलाकात, 6 दिसंबर को करेंगे बड़ा ऐलान!

अगामी छह दिसंबर को रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
upendra

कुशवाहा की नहीं हुई पीएम मोदी से मुलाकात, 6 दिसंबर को करेंगे बड़ा ऐलान!

नई दिल्ली। बिहार एनडीए में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। काफी उठापटक के बाद भी एनडीए में रालोसपा की बात नहीं बनी। उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का समय मांगा था। लेकिन, दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। इसी बीच खबर यह आ रही है कि अगामी छह दिसंबर को रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

छह दिसंबर को कुशवाहा करेंगे बड़ा ऐलान!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी से मुलाकात नहीं होने के बाद कुशवाहा ने एनडीए से अलग होने का पूरा मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि अगामी छह दिसंबर को कुशवाहा इसका अधिकारिक ऐलान कर देंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक, रालोसपा सुप्रीमो कुशवाहा चंपारण की धरती से एनडीए से अलग होने का अधिकारिक ऐलान करेंगे। हालांकि, कुशवहा ने इस मामले पर अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि कुशवाहा ने पीएम मोदी से तीन दिनों के अंदर मिलने का समय मांगा था। लेकिन, यह मुलाकात नहीं हो सकी। क्योंकि, पीएम मोदी गुरुवार को अर्जेंटीना के दौरे पर जानेवाले हैं। वो दो दिसंबर को वापस लौटेंगे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अब कुशवाहा एनडीए से अलग हो जाएंगे।

सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति

गौरतलब है कि भाजपा और जदयू ने बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं, लोजपा ने जितनी सीटें मांगी थी भाजपा देने को तैयार है। लेकिन, रालोसपा को मनमुताबिक सीटें नहीं मिल रही है। रालोसपा का कहना था कि जितनी सीटें पिछली बार मिली थी, उतनी सीटें इस बार भी दिया जाए। लेकिन, भाजपा इस मूड में नहीं है। इसके बाद जदयू और रालोसपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस कारण लगातार मामला बिगड़ता गया। अब देखना यह है कि अगामी छह दिसंबर को कुशवाह किस तरह का ऐलान करते हैं।