
विवेक तिवारी की मौत पर केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिंदुओं की हितैषी नहीं BJP
नई दिल्ली। लखनऊ में एक पुलिसवाले द्वारा चलाई गई गोली में हुई विवेक तिवारी नामक शख्स की मौत पर जहां सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा फूट रहा है, वहीं सियासी पारा भी चढ़ गया है। इस वारदात पर खूब सियासत हो रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शूटआउट में कूद गए हैं। केजरीवाल ने पूछा कि विवेक तिवारी (मृतक) तो हिंदू था फिर उसे क्यों मारा?
इन्हें सभी हिंदुओं का कत्ल भी करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "विवेक को आखिर क्यों मारा? भाजपा नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं के हितैषी नहीं हैं। अगर सत्ता पाने के लिए इन्हें सभी हिंदुओं का कत्ल भी करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे
केजरीवाल पर पलटवार
अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हमला बोलना शुरू कर दिया। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, 'हिंदू को मारा, लड़कियों से रेप किया, हिंदुओं का कत्ल किया। ऐसा करने से क्या मिलेगा? देश में आग लगा देना चाहते हैं? देश जलाकर क्या मिलेगा? सत्ता? पैसा? ईनाम?' कपिल मिश्रा ने कहा कि आप (केजरीवाल) मोदी और बीजेपी के विरोध में पागल हो चुके हैं, इलाज करवाइए।
वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने इसे केजरीवाल की ओछी सोच बताया। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि 'आप कार्यकर्ता केजरीवाल की ओछी सोच देख लो'। जिसके कोम्प्रोमाईज़ कर लो बोलने पर सोनी की मौत। संतोष कोहली की माता जी कसूरवार केजरीवल को सजा दिलाने के लिए लड़ रहीं हैं। विवेक तिवारी की हत्या हुई है, कसूरवार को सज़ा मिलेगी..हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार देर रात पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने एक मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि घटना के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को नौकरी से निकाल दिया गया है।
Updated on:
30 Sept 2018 12:41 pm
Published on:
30 Sept 2018 12:41 pm
