कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार भार से हिन्दू-मुसलमान की राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिन दुर्गा पंडालों के लिए 28 करोड़ रुपए अनुदान दी घोषणा की थी जिसके बाद अब ममता बनर्जी को मुस्लिम समुदायों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुस्लिम समुदाय के लोग सीएम ममता बनर्जी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरे। बता दें कि ऑल इंडिया यूथ माइनॉरिटी फोरम के मोहम्मद कम्रुज्ज़मान ने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडालों को 28 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है, उसी तरह से इमाम और मुअज्जिनों के स्टायपेंड को भी बढ़ाया जाए।