27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन प्रहार क्या है ? जिसका प्रयोग मुख्तार अंसारी के गैंगों के खिलाफ कर रही पुलिस

ऑपरेशन प्रहार के तहत मऊ पुलिस माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ कारवाई करने के लिए तैयार है। मऊ पुलिस एक साइबर सेल बनाया है जहां से उनके गैंगों पर निगरानी रख रही है। पुलिस माफिया मुख्तार और उनसे लिप्त सभी लोगों को एक खाका तैयार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 10 Sep 2022, 3:50 PM IST

mukhtar_ansari.png

मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत कारवाई करने जा रही

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 सितबंर को मऊ पहुंचे। वहां पर उन्होंने मऊ वासियों को करोड़ों की सौगात दी। इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया ने पूर्वाचल के विकास को खोखला कर दिया है। अब हमारी सरकार ने उन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। अपराधी और माफिया चाहे जितना मजबूत हो जाए और कहीं भी छिप जाए, हम उन्हें पाताल से निकालकर कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सजा देंगे।
बता दें कि मऊ माफिया मुख्तार अंसारी का गढ़ माना जाता है। योगी आदित्यनाथ बिना किसी माफिया का नाम लिए प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है । सरकार किसी अपराधी और माफिया को छोड़ेगी। अगर वह विकास के कार्यों में बाधा बनेंगे तो हम उनके खानदान से एक एक पाई ले लेंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी @20 पुस्तक विमोचन: वाराणसी में सीएम योगी ने पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पीएम मोदी से तुलना की

ऑपेशन प्रहार के तहत मुख्तार के गैंगों पर कारवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मऊ जनपद पहुंचने से पहले मऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी औऱ उनके करीबियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत कारवाई करने की तैयारी में जुट गई हैं। मऊ पुलिस माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के इंटरस्टेट 191 गैंग और उनके 7 सहयोगी रजिस्टर्ड गैंगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए खाका तैयार कर रही है। इन सभी को मिलाकर कुल 154 लोग शामिल हैं जिस पर पुलिस कारवाई करने की तैयारी कर रही है। ऑपरेशन प्रहार' के तहत इन सभी अपराधियों के चल और अचल संपत्तियों और आय के स्रोतों के बारे में मऊ पुलिस जानकारी जुटा रही है।

इसके साथ ही पुलिस मुख्तार अंसारी के बचे हुए इनानिया शूटरों की शिद्दत से तलाश कर रही है। ऑपरेशन प्रहार' के तहत मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर नकेल कसने के लिए मऊ में एंटी माफिया सेल का गठन हुआ है। ऑपरेशन प्रहार में एक एसडीएम और एक सीओ की टीम गठित की गई है. मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी गैंगों को मिलाकर कुल 154 लोग पुलिस के रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला हमला कहा- सपा के नवरत्न मेरे पार्टी को तोड़ना चाहते

क्या है ऑपरेशन प्रहार ?
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस उन माफिया या गुंडों पर कड़ी नजर रखती है। इसके लिए पुलिस एक टीम का गठन करती है। ऑपरेशन प्रहार में पुलिस एक साइबर सेल बनाती है और उन सभी लोगों को अपने रडार पर रखती हैं। पुलिस उनसे लिप्त सभी लोगों की पूछताछ करती हैं। बैंक खातों और पैसों के स्त्रोत का पता करती है। ऑपरेशन प्रहार' के तहत उनके जमीनों और संपतियों का पता लगाया जाता है,और जो इन्होंने अपराध के द्वारा अर्जित किया है। उन अपराध से अर्जित चल और अचल संपत्तियों का विवरण पुलिस खंगालती है । इसके बाद वह कारवाई करती है।
बताया जा रहा है कि मऊ पुलिस माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पूरी कारवाई करने की तैयारी कर ली है। मऊ पुलिस एक साइबर सेल बनाया है जहां से मुख्तार के गैंगो पर निगरानी रख रही है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग