1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के सीएम 48 वर्षीय भगवंत मान आज रचाएंगे दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान आज डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। CM भगवंत मान का 2015 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमरीका में रहते हैं।

2 min read
Google source verification
Who Is Dr Gurpreet Kaur Who Is Going To Become Punjab CM Bhagwant Mann Wife See Photo

Who Is Dr Gurpreet Kaur Who Is Going To Become Punjab CM Bhagwant Mann Wife See Photo

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका दूसरा विवाह 7 जुलाई गुरुवार को चंडीगढ़ में होने जा रहा है। खास बात यह है कि भगवंत मान का इससे पहले 2015 में अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से भगवंत मान को दो बच्चे भी हैं। जो पूर्व पत्नी के साथ अमरीका में ही रहते हैं। वहीं भगवंत मान अब जिससे शादी रचाने जा रहे हैं वो पेशे से डॉक्टर हैं। सीएम भगवंत मान की दूसरी दुल्हन का नाम डॉ. गुरप्रीत सिंह कौर है।

सामने आई भगवंत मान की दुल्हन की तस्वीर
अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही होगी। उनकी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। सीएम मान की पत्नी की तस्वीर भी सामने आई है।

परिवार के सदस्यों ने चुनी मान की नई दुल्हन
मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार के सदस्यों ही चुना है। दरअसल भगवंत मान की मां और उनकी बहन पहले से ही जानते थे। दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर में आना जाना भी है।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की बहन और डॉ. गुरप्रीत कौर अच्छी दोस्त भी है। आमतौर पर मनप्रीत और गुरप्रीत साथ में ही शॉपिंग भी करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान कैबिनेट का करेंगे विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ

सादे समारोह में होगी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी करेंगे। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे। हालांकि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की उम्मीद है।

भगवंत मान ने 2011 में की राजनीति में एंट्री
भगवंत मान ने 2011 में राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत की। वे 2014 में पहली बार आप के टिकट पर संगरूर से सांसद बने।


तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं, लेकिन कुछ वर्षों में दोनों के बीच तनाव बढ़ा और बाद तलाक तक पहुंच गई।

मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता, लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

यह भी पढ़ें - मजह 3 महीने में ही ढह गया भगवंत मान का किला, किन वजहों से मिली हार?