कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ( Congress leader Abhishek Manu Singhvi ) ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (Congress Working Committee) की एक अपनी प्रक्रिया है, जिसका अनुपालन किया जाना अनिवार्य है। कांग्रेस नेता पार्टी संविधान में जो लिखा हुआ है, उसका पालन करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बाध्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।