
Who Will Be Next Congress President? Know Which Names Are In Race
कांग्रेस पिछले लंबे समय से पार्टी का पूर्ण कालीक राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पाई है। हालांकि एक बार फिर कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में हर किसी के जहन में सवाल है कि आखिर कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? फिलहाल सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। हालांकि वो पहले ही अपनी तबीयत का हवाला देते हुए इस पद से दूरी बना चुकी हैं। वहीं राहुल गांधी भी पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की कमान संभालने से पीछे हट रहे हैं। एक बार फिर अगर राहुल गांधी इस पद से दूरी बनाते हैं तो सवाल यह है कि किसको डूबती कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
बीजेपी की आंधी और आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों के बीच कांग्रेस लगातार अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लगातार नुकसान ही हुआ है। ऐसे में पार्टी का अगला अध्यक्ष बनते ही उस शख्स पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। ये जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की होगी।
यह भी पढ़ें - गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले भरूच के सात नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
राहुल गांधी अगर कांग्रेस के अगले अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कोई गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति इस पद को संभाल सकता है। अगले कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से लेकर सुशील कुमार शिंदे समेत कद्दावर नेता शामिल हैं।
बीते तीन वर्षों में कांग्रेस कोई बड़ा चुनाव नहीं जीत पाई है। ऐसे में कांग्रेस की कमान संभालने के साथ ही जीत का दबाव भी नए अध्यक्ष पर होगा। गांधी परिवार से बाहर के नेता को जिम्मेदारी मिलती है तो कई नाम इस दौड़ में शामिल हैं।
इनमें मध्य प्रदेश पार्टी चीफ कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी इस रेस में शामिल है।
हालांकि, अभी कुछ भी दावे के साथ कहना संभव नहीं है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष किसे बनाया जाए, इसका चुनाव कर पाना पार्टी आलाकमान के लिए भी बहुत मुश्किल हो गया है।
प्रियंका गांधी पर भी रहेंगी नजरें
कांग्रेस में ही एक धड़ा प्रियंका गांधी में भी अगले कांग्रेस अध्यक्ष की संभावनाएं देख रहा है। हालांकि प्रियंका को कमान सौंपने पर एक बार फिर पार्टी को चुनावों में परिवारवाद का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही पार्टी के अंदर ही कुछ लोग गांधी परिवार से हटकर अध्यक्ष चाहते हैं, इनमें जी23 ग्रुप प्रमुख रूप से शामिल है। ऐसे में प्रियंका को कमान सौंपना भी कांग्रेस के लिए फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस पार्षदों का क्रॉस मतदान से इंकार, भगवान के सामने कसम खाने को तैयार
Published on:
19 Aug 2022 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
