14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येदियुरप्पा का चौंकाने वाला बयान, कहा- नाराज विधायकों को भाजपा में शामिल करो

येदियुरप्पा ने अब बड़ा ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 30 Jun 2018, 12:46 PM IST

 Bs yeddyurappa

येदियुरप्पा का चौंकाने वाला बयान, कहा- नाराज विधायकों को भाजपा में शामिल करो

नई दिल्ली। कर्नाटक में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। सरकार बनने के बाद कांग्रेस और जेडीएस में लगातार मतभेद बना हुआ है। इसी बीच भाजपा की ओर से ऐसा बयान आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने साफ कहा है कि कांग्रेस और जेडीएस के जितने भी बागी और नाराज विधायक हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करो।

नाराज विधायकों को भाजपा में शामिल किया जाए

येदियुरप्पा ने यहां तक दावा किया है कि कर्नाटक के लोग किसी तरह भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की सरकार राज्य में बनाने को लेकर वह जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे। बल्कि संयम से अपनी रणनीति पर काम करेंगे। बजट पेश होने तक इंतजार करेंगे और उसके बाद कोई कदम उठाएंगे। शुक्रवार को हुई भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस के जितने भी नाराज विधायक हैं, उन्हें भाजपा में शामिल किया जाए। उन्होंने भरोसा भी जताया कि भाजपा, कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के पांच साल पूरे होने से पहले ही सत्ता में आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन में कई ऐसे विधायक हैं जो भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन को भी अपवित्र करार दिया। येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में 25 पर भाजपा की जीत तय करने की दिशा में काम करें।

यहां आपको बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस का जब से गठबंधन हुआ, तब से किसी न किसी मुद्दे पर दोनों ही पार्टियों के बीच विवाद हो चल रहा है। कभी विभाग को लेकर, कभी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तो कभी बजट को लेकर। चर्चा यह है कि इस विवाद को भाजपा भुनाने में लगी है और नाराज विधायकों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है। जिससे एक बार फिर कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाया जा सके।