28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होंडा ने 2 लाख रुपए तक घटाए अपनी इन बाइक्स के दाम, जानिए नई कीमत

कंपनी ने अपनी पॉवरफुल बाइक CRR1000 RR Fireblade और CRR1000 SP Fireblade की कीमतों में 2 लाख रुपए से ज्यादा की कमी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 10, 2018

Honda luxury bikes

होंडा की बाइक्स के दीवानों के लिए खुशखबरी है। होंडा ने अपनी महंगी और लग्जरी बाइक्स के दामों में कटौती कर दी है। कंपनी ने अपनी पॉवरफुल बाइक CRR1000 RR Fireblade और CRR1000 SP Fireblade की कीमतों में 2 लाख रुपए से ज्यादा की कमी की है। आपको बता दें हाल ही में केन्द्र सरकार ने पूरी तरह से बिल्ड अप उत्पादों के आयात पर आयात शुल्क को 75 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत किया है जिसके बाद इन पावरफुल बाइक्स की कीमतों में कमी देखने को मिली है।

Honda luxury bikes

पहले दिल्ली मेें होंडा CRR1000 RR Fireblade की एक्स शोरूम कीमत 16.78 लाख रुपए होती थी लेकिन आयात शुल्क घटने के बाद यह 14.78 लाख रुपए हो गई है। इसी तरह CRR1000 SP Fireblade की कीमत पहले 21.22 लाख रुपए होती थी लेकिन अब यह भी घटकर 18.68 लाख रुपए हो गई है। एक तरह से हम यह कह सकते है इंपोर्ट ड्यूटी घटने से CRR1000 RR Fireblade की कीमत में 2.01 लाख रुपए और CRR1000 SP Fireblade की कीमत में 2.54 लाख रुपए की कटौती हुई है।