8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद इन लग्जरी कारों में चलते हैं इरफान पठान

आज हम आपको भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान अपना क्रिकेट से भले ही दूर रहें, लेकिन उनका कार कलेक्शन बेहद ही शानदार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 27 Oct 2018, 9:02 AM IST

Irfan Pathan

क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद इन लग्जरी कारों में चलते हैं इरफान पठान

आज भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 27 अक्टूबर, 1984 को वडोदरा गुजरात में जन्मे इरफान ने 12 दिसंबर, 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और बहुत से आगे जाकर बहुत नाम कमाया। आज इरफान क्रिकेट से भले ही दूर रहें, लेकिन उनका कार कलेक्शन बेहद ही शानदार है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio )
इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 16.35 लाख रुपये है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की बेहतरी कार फॉर्च्यूनर भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.8 लीटर का इंजन है जो 174.5 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 10.01 से 14.23 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बेहतरीन पावर और टेक्नोलॉजी वाली ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4×4 पावर के साथ आती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 27 लाख से 33 लाख रुपये तक है।

मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes Benz )
मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1950 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 245 बीएचपी की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 19.71 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 5. सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 48.5 लाख रुपये है।