11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायरेक्शन के अलावा रफ्तार के भी दीवाने हैं करण जौहर, गैराज में लगी है सुपरकारों की लाइन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर को फिल्मों के अलावा कारों का भी खासा शौक है। ये हैं वो गाड़ियां जो Karan Johar को सबसे ज्यादा पसंद हैं।

2 min read
Google source verification
Karan Johar

आज बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का जन्मदिन है। ये बात तो सभी जानते हैं कि करण जौहर की फिल्में अक्सर सुपरहिट ही होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी करण जौहर को फिल्मों के अलावा कारों का भी खासा शौक है। जी हां करण जौहर के गैराज में दुनिया भर की लग्जरी कारें खड़ी हैं, लेकिन हम आपको करण की उन गाड़ियों की बात कर रहे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।

Jaguar XF

जगुआर एक्सएफ (Jaguar XF)जगुआर एक्सएफ में 5000 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 502 बीएचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में भी ये कार काफी आगे है और प्रति लीटर में 19 किमी की दूरी तय करती है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

Mercedes-Benz S-Class

मर्सिडीज-बेंज एस क्लास 560 (Mercedes-Benz S-Class 560)मर्सिडीज-बेंज एस 560 में 3982 सीसी का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 463 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस लग्जरी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.1 किमी का माइलेज देती है। मर्सिडीज की इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।

BMW 745

बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज 745 (BMW 745)बीएमडब्ल्यू 745 में 4395 सीसी का 8 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जोे 333 एचपी की पावर और 450 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। ये कार सिर्फ 6.3 में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज के मामले में भी ये कार सबसे आगे है और ये कार प्रति लीटर में 11.4 किमी का माइलेज दे सकती है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.55 करोड़ रुपये है।