scriptरेंज रोवर और हमर को भी पीछे छोड़ रही है Lexus की ये नई SUV | Patrika News
पॉपुलर कार और बाइक

रेंज रोवर और हमर को भी पीछे छोड़ रही है Lexus की ये नई SUV

लैक्सस Lexus ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Lexus LX 570 भारत में लॉन्च की है।आइए जानते हैं कैसी है ये लग्जरी SUV और कैसे हैं इसके फीचर्स।

May 27, 2018 / 12:52 pm

Sajan Chauhan

Lexus LX 570
1/6

मशहूर कार निर्माता कंपनी लैक्सस Lexus ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Lexus LX 570 भारत में लॉन्च की है। भारत में लंबे समय से इस एसयूवी का इंतजार किया जा रहा था। आइए जानते हैं कैसी है ये लग्जरी SUV और कैसे हैं इसके फीचर्स।

Lexus LX 570
2/6

लैक्सस LX 570 में 5.7 लीटर वी8 इंजन दिया गया है। इंजन 362 बीएचपी की पावर और 530 एनएम का टार्क जनरेट करता है।

LX 570
3/6

ये एसयूवी 0 से 100 किमी की स्पीड 7.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इस एसयूवी में शार्प स्टाइल और आकर्षक ग्रिल दी गई है।

Lexus LX 570
4/6

इस एसयूवी में एलईडी टेललैंप्स और एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। इस 7 सीटर एसयूवी में ड्यूल टोन कलर स्कीम दी गई है।

Lexus LX 570
5/6

इस एसयूवी में 19 स्पीकर्स लेविसन ऑडियो सिस्टम दिया है। इसमें हैड्स अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

Lexus LX 570
6/6

भारत में इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 2.33 करोड़ रुपये तय की गई है।

Hindi News / Photo Gallery / Automobile / Popular Cars & Bikes / रेंज रोवर और हमर को भी पीछे छोड़ रही है Lexus की ये नई SUV

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.