20 जनवरी, 1945 को पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में जन्मे अजीत डोभाल ( Ajit Doval ) 1968 में केरल कैडर से आईपीएस में चुने गए थे। अजीत 1972 में इंटेलिजेंस ब्यूरो IB से जुड़े और 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो IB के चीफ के पद से रिटायर हुए हैं। अजीत डोभाल एक ऐसे जासूस रहे जिन्होंने पाकिस्तान के लाहौर में 7 साल मुसलमान बनकर अपने देश की रक्षा के लिए कार्य किया। अजीत डोभाल कई ऐसे खतरनाक कारनामों को अंजाम दे चुके हैं जो कि बहुत ही बेहतरीन हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद मौजूद अजीत डोभाल इन कारों में चलते हैं...अजीत डोभाल अक्सर मारुति सुजुकी सियाज और मारुति सुजुकी एसएक्स4 में चलते हुए नजर आते हैं।