रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक-संजू (Sanju) में संजय दत्त के किरदार में नजर आने वाले हैं। संजू मूवी के टीजर और ट्रेलर से पता चल रहा है कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है और ये फिल्म 29, जून 2018 को रिलीज होगी। रणबीर एक्टिंग में मास्टर हैं इस बात में तो कोई शक नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर को फिल्मों के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियों का भी खासा शौक है। आज हम आपको रणबीर कपूर की उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो उनके गैराज में खड़ी हैं।