26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 सेकंड के ऐड में 5 करोड़ कमाती है साउथ की ये एक्ट्रेस, चलाती है एक से बढ़कर एक धमाकेदार कारें

जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल नयनतारा ( Nayanthara ) विज्ञापन के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और ये महंगी कार चलाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 18 Nov 2018, 11:54 AM IST

Nayanthara

50 सेकंड के ऐड में 5 करोड़ कमाती है साउथ की ये एक्ट्रेस, चलाती है एक से बढ़कर एक धमाकेदार कारें

साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल नयनतारा ( Nayanthara ) आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा ने 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद साउथ इंडियन सिनेमा कई हिट फिल्मों में काम किया। आज नयनतारा साउथ इंडियन सिनेमा की एक नामी एक्ट्रेस हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं और उन्होंने हाल ही में एक 50 सेकंड के विज्ञापन के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। आज हम आपको नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

बीएमडब्ल्यू एक्स5 ( BMW X5 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 254 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 15.97 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 82 लाख रुपये है।

ऑडी टीटी ( Audi TT)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1984 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 226 बीएचपी की पावर और 370 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 5.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.33 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपये है।