महंगी बाइक्स जैसी होगी आवाज
अगर आप हीरो स्प्लेंडर Hero Splendor, हीरो पैशन या अन्य 100-125 सीसी इंजन वाली बाइक चला रहे हैं तो आपको पता ही होगा कि इन बाइक्स की आवाज कैसी होती है। ये बाइक बिल्कुल साधारण सी आवाज करती हैं जो अधिक उम्र के लोगों को तो काफी पसंद आती हैं, क्योंकि ये आवाज एक शांत सी होती है। आजकल युवाओं में बड़ा ट्रेंड चल गया है कि बाइक में अलग से सिस्टम बदलवाकर उसकी आवाज को महंगी बाइक्स जैसा किया जाए। लोग इसके चक्कर में बाइक में नए साइलेंसर लगवाते हैं और इंजन में बदलाव करते हैं। हजारों रुपये खर्च करके बाइक को बदला जाता है, लेकिन फिर भी आवाज महंगी बाइक्स जैसी नहीं लगती है।