4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज फहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

-अनावरण समारोह किया जाएगा आयोजित
2 min read
Google source verification
pratapgarh

आज फहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

प्रतापगढ़. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। शहादत को नमन, सामूहिक राष्ट्रगान के साथ भारत की आन बान और शान के प्रतीक 100 फीट ऊंचे तिरंगे ध्वज का अनावरण समारोह दशहरा मैदान पर सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
रात्रि में रहेगी रोशनी
यह तिरंगा 24 घंटे शहर की शान बनेगा। इसके लिए प्लेटफार्म भी तैयार किया गया है। इसका सौन्दर्यकरण भी किया है। गौरव पथ पर यह 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए रात्रि में रोशनी की व्यवस्था रहेगी। यह तिरंगा बांसवाड़ा रोडसे भी स्पष्टनजर आएगा।
पत्रिका अभियान से हुई थी कवायद
पत्रिका की ओर से तिरंगे को घर-घर फहराने के लिए ‘तिरंगा बने घर-घर की शान’ शीर्षक से अभियान चलाया था। इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों में अपने घरों पर तिरंगे फहराने की अपील की गई थी। शहरवासियों सहित नगरपरिषद सभापति कमलेश डोसी ने पत्रिका की पहल पर अपने घर पर तिरंगा फहराया था। नगरपरिषद की ओर से शहर में सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रस्ताव लिया। जिसके बाद 26 .25 लाख रूपए का टैंडर जारी किया गया था। जिसमें 100 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ जारी शहीद स्मारक भी बनाया गया।
लम्बे समय से अटका हुआ है मामला
शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगे लहराने की उम्मीद शहरवासी पिछली 26 जनवरी से लगाए बैठे थे।पूरी उम्मीद थी 26 जनवरी को तिरंगा लहरा जाएगा। इसके लिए बाकायदा पूर्वअभ्यास भी हो चुका था।लेकिन एनवक्त पर यह मामला खटाईमें पड़ गया। तभी से उम्मीदें थी कि शहर में जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से यह मामला अटकता चला गया। अब नगर परिषद की ओर से मंगलवार को अनावरण समारोह आयोजित कर झंडा फहराया जाएगा।
................................
आज किया जाएगा अनावरण
शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फरहाने का शहरवासियों का सपना मंगलवार को पूरा होगा और स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व यह सौगात शहरवासियों को सौंप दी जाएगी। इस अवसर पर एक आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक शहरवासी अपनी आंखों से 100 फीट ऊंचे तिरंगे को फहरते हुए देखेंगे। यह शहर के लिए एतिहासिक पल होगा।
कमलेश डोसी, सभापति, नगर परिषद प्रतापगढ़