27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ में एक दिन में 2 इंच बारिश, जाखम बांध का जल स्तर 27.40 मीटर पहुंचा

-अन्य उपखंड क्षेत्रों में भी झूमकर बरसे बदरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Rakesh kumar Verma

•

Updated: 30 Aug 2018, 10:48 AM IST

pratapgarh

प्रतापगढ़ में एक दिन में 2 इंच बारिश, जाखम बांध का जल स्तर 27.40 मीटर पहुंचा

-कई नदी-नालों में उफान से पुलियाओं पर बह निकला पानी, मार्ग अवरुद्ध
प्रतापगढ़. शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार रात को अच्छी बारिश हुई। रात करीब 10 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। इसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। जिसके चलते जिले में मंगलवार सुबह 8 से बुधवार सुबह 8 बजे चौबीस घंटो में सर्वाधिक 6 0 मिमी वर्षा प्रतापगढ़ तहसील मुख्यालय पर दर्ज की गई है। जिले के सबसे बड़े 31 मीटर भराव क्षमता वाले जाखम बांध में 27.40 मीटर पानी की आवक हुई है।
अन्य उपखंड क्षेत्रों की स्थिति
जिले के अन्य उपखंड क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। जलसंसाधन नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार पीपलखूंट तहसील मुख्यालय पर 58 , धरियावद में 56 , अरनोद तहसील मुख्यालय पर 34 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं छोटीसादड़ी में सबसे कम 6 एमएम बारिश हुई। जिले के बोरिया बांध ओवर फ्लो हो रहा है और 14.70 मीटर भराव क्षमता के भंवर सेमला बांध के दो गेट से 5 सेन्टीमीटर पानी ओवर फ्लो हो रहा है।
कई गांवों के सम्पर्क कटे
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर रहे। कई जगहों पर पुलियाओं के ऊपर पानी बह निकला। ऐसे में कई ग्रामीण क्षेत्रों का एक दूसरे गांवों से सम्पर्क कट गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जलाशयों में पानी की आवक
बारिश के चलते जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। नदी-नालों और तालाबों तथा बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। जिले के बांधों में अब तक 72.79 प्रतिशत पानी का भराव हो चुका है।
यह है बांधों की स्थिति
बांध भराव क्षमता वर्तमान स्थिति
हमजाखेड़ी 7 मीटर 5.50 मीटर
गादोला 5.49 मीटर 4.70 मीटर
बोरिया 9.20 मीटर 9.40 मीटर
मचलाना 10 मीटर 4.10 मीटर
बजरंगगढ़ 4.60 मीटर 4.60 मीटर
बरडिया 6.70 मीटर 6.60 मीटर
चाचाखेड़ी 4 मीटर -
बसेड़ा लोवर 3.66 मीटर 3.20 मीटर
बागदरी 3.80 मीटर 0.80
भंवरसेमला 14.70 मीटर 14.70 मीटर
जाखम 31 मीटर 27.35 मीटर
गागरी 7.92 मीटर 5.95 मीटर
वाजना 10 मीटर 9.00 मीटर
मेल 10.50 मीटर 10.50 मीटर
वोरी वानगढ़ी 11 मीटर 10.00 मीटर
बख्तोड़ 9.60 मीटर 8.40 मीटर
काली घाटी 7.75 मीटर 5.20 मीटर
अब भी औसत से दूर
जिले की वार्षिक औसत बारिश 888 एमएम है। जिसके मुकाबले एक जून से अब तक 791.54 एमएम बारिश हो चुकी है। ऐसे में अब भी बारिश का आंकड़ा जिले की वार्षिक औसत से 97 एमएम कम है। औसत बारिश का आंकड़ा छूने के लिए अभी और बारिश का इंतजार रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग