4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपभोक्ताओं पर साढ़े 53 करोड़ बकाया

जिले में लम्बी हुई बिजली बिलों के बकाया की फेहरिस्त
3 min read
Google source verification
pratapgarh

उपभोक्ताओं पर साढ़े 53 करोड़ बकाया

निगम ने अधिकारियों से लेकर लाइनमैन तक सभी को दिए लक्ष्य

प्रतापगढ़ .वित्तीय वर्ष की समाप्ति में केवल 25 दिन ही बचे है। जबकि उपभोक्ताओं पर बकाया की फेहरिस्त गत वर्ष के मुकाबले बढ़ती जा रही है। गत वित्तीय वर्ष में जहां विद्युत निगम के जिले में नियमित और कटे कनेक्शनों पर पौने 38 करोड़ रुपए बकाया थे। जो इस वर्ष बढकऱ करीबन साढ़े 53 करोड़ रुपए हो गए है। पौने 16 करोड़ रुपए और बढ़ गए है। ऐसे में निगम की ओर से अधिकारियों से लेकर लाइनमैन तक को लक्ष्य आवंटित किए गए है। जिसके मुताबिक रोजाना का लक्ष्य दिया गया है।
इस आधार पर जिले के सभी उपखंडों में टीमें लगी हुई है। जो वसूली की कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि विद्युत निगम के उपभोक्ताओं पर इस वित्तीय वर्ष के 15 करोड़ 74 लाख 86 हजार रुपए और बढ़ गए है। इसे देखते हुए निगम की ओर से दो माह पहले से ही अभियान चलाया हुआ है। जिसमें सभी अभियंताओं और फीडर इंजार्च को लक्ष्य आवंटित किए गए है। अब 25 दिन ही शेष रहने से रोजाना के लक्ष्य दिए जा रहे है।इस आधार पर वसूली की जानी है।
अवकाश के दिनों में भी जमा होंगे बिल:
अधिक से अधिक राजस्व के लिए निगम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी के आदेश पर जिले में भी व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी वितरण (पवस) कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रखने के निर्देश दिए गए है। जिससे शत-प्रतिशत वसूली की जा सके। उक्त आदेश के तहत कन्ज्यूमर टेगिंग एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चालू वित्तीय वर्ष के माह मार्च के दौरान अवकाश के दिनों में भी डिस्कॉम के सभी पवस (वितरण) कार्यालय खुले रहेंगे। मार्च माह में 20 मार्च को होली एवं 21 मार्च को धुलंडी के दिन कार्यालयों में अवकाश रहेगा। अवकाश वाली अवधि में आवश्यक रूप से कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
गत वर्ष में 10 प्रतिशत भी करनी है वसूली
इस वर्ष के बकाया की शत-प्रतिशत वसूली के लक्ष्य दिए गए है। इसके साथ ही सभी को गत वर्ष तक के बकाया में से भी 10 प्रतिशत की वसूली करनी आवश्यक है। ऐसे में लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।
इस तरह दिए लक्ष्य
बकाया वसूली को लेकर अधीक्षण अभियंता से कनिष्ठ अभियंता को लक्ष्य दिए गए है। जिसमें पांच हजार रुपए से लेकर 10 हजार तक बकाया के लिए कनिष्ठ अभियंता, 10 हजार से 25 हजार रुपए तक के बकाया के लिए सहायक अभियंता, 25 से 50 हजार रुपए तक के बकाया के लिए अधिशासी अभियंता, 50 हजार रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अधीक्षण अभियंता या लेखाधिकारी को वसूली करनी है।
काटे जा रहे कनेक्शन
अरनोद .क्षेत्र में वसूली को लेकर टीमें कार्रवाई कर रही है। कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि बकाया के लिए सभी को लक्ष्य दिए गए है। बकायादारों को समझाइश कर रुपए जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। जो उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करा रहे है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे है।वहीं ट्रांसफॉर्मर भी उतारे जा रहे है।
घर-घर जाकर समझाइश
बकाया के लिए निगम की ओर से घर-घर जाकर समझाइश की जा रही है। वहीं बिल बुक भी साथ में ले जाई जा रही है। ऐसे में जो बकायादार राशि जमा करा रहे है, उनकी राशि जमाकर हाथों-हाथों रसीद भी दी जा रही है।
लक्ष्य बढ़ा, टीम सहयोग से कर रहे वसूली
&जिले में गत वर्षके मुकाबले लक्ष्य तो बढ़ा है। इसके लिए हम टीम के सहयोग से वसूली कर रहे है। जिसके लिए पूरी योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। सभी को लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।इस आधार पर वसूली कर रहे हैं। रोजाना हो रही वसूली की रिपोर्टिंग की जा रही है।हम पूरा प्रयास कर रहे है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूरी वसूली हो। उपभोक्ताओं को भी अपील है कि बकाया की राशि समय पर जमा कराएं और समस्या से बचे।
आईआर मीणा, अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़