6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में 9500 बच्चों को मिली नई जिन्दगी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिल रही राहत
2 min read
Google source verification
pratapgarh

जिले में 9500 बच्चों को मिली नई जिन्दगी

प्रतापगढ़ .जिले में गत वर्ष से चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारी से ग्रसित होने पर उचित उपचार किया जा रहा है। ऐसे में समय पर बीमारी पकड़ में आने पर उपचार भी हो रहा है। ऐसे में जिले में इस वर्ष जिले में दो हजार 730 संस्थानों में एक लाख 45 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से साढ़ नौ हजार बच्चों को चिकित्सा संस्थाओं में रैफर किया गया। जहां साढ़े सात हजार बच्चों का उपचार किया गया है। इन दिनों जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रइश अहमद ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. वी के जैन के निर्देशन में थड़ा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. चन्द्रपाल, संगीता, आकांक्षा, विश्वनाथ, शिव भगवान, कर्मचारी उमाशंकर, सुप्रिया आदि ने सेवाएं दी।
प्रतापगढ़ में इन संस्थानों में होती है जांचें
प्रतापगढ़ जिले में 1712 आंगनबाड़ी, 1210 सरकारी विद्यालय, 27 मदरसें संचालित है। कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 1682 आंगनबाड़ी, एक हजार 26 विद्यालयों और 14 मदरसों में इस कार्यक्रम के तहत जांचें की जा रही है। इसमें बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
होती है 38 प्रकार की जांचें
चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत बच्चों में 38 प्रकार की जांचें की जाती है। इसके तहत आंगनबाड़ी, सरकारी स्कूल, मदरसों में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की जांचें की जाती है। इनमें से बीमारी से ग्रसित पाए जाने पर सरकारी चिकित्सा संस्थानों के लिए रैफर किया जाता है। जहां उचित उपचार किया जाता है। इसके तहत पीएचसी, इसके बाद सीएचसी, जिला चिकित्सालय में उपचार किया जाता है। आवश्यकता होने पर मेडिकल कॉलेज और अनुबंधित उच्च संस्थानों में रैफर किया जाता है।
222 की जांच, 33 बच्चे आगे रैफर
थड़ा यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिविर लगाया गया। जिसमें 222 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। जबकि 33 बच्चों को रैफर किया गया। इसके तहत यहां दंत रोग के 33, आंख के 52, त्वचा के 23, कान के 33, हार्ट का एक, हड्डी रोग के 13, एनेमिया के 41, अस्थमा के 9 व अन्य रोग से ग्रसित बच्चों की जांच की गई।
सात बच्चों का जयपुर में होगा उपचार
प्रतापगढ़ . जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत आरबीएसके टीम की ओर से सात बच्चों को ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया है।
ब्लॉक प्रभारी डॉ. रईश अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के सरकारी विद्यालयों से रैफर किए गए कटे होंठ व कटे तालू वाले 7 बच्चों को बुधवार सुबह जयपुर के अभिषेक हॉस्पीटल भेजा गया। जहां इन बच्चों को ऑपरेशन किया जाएगा।