4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक नाम, दो दावेदार प्रकरण का पटाक्षेप, बोले रामलाल- चालाकी से काटा मेरा टिकट

एक नाम, दो दावेदार प्रकरण का पटाक्षेप, बोले रामलाल- चालाकी से काटा मेरा टिकट
2 min read
Google source verification
pratapgarh

एक नाम, दो दावेदार प्रकरण का पटाक्षेप, बोले रामलाल- चालाकी से काटा मेरा टिकट

प्रतापगढ़. यहां कांग्रसे की सूची में एक ही नाम के दो दावेदार सामने आने के प्रकरण का पटाक्षेप हो गया। जिस रामलाल मीणा साखथली ने खुद को पार्टी का वास्तविक प्रत्याशी मानते हुए नामांकन दाखिल किया था, उसे पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह नहीं मिला। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने उसके साथ धोखा किया है। अन्यथा आम कार्यकर्ता आज भी मेरे साथ हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी दलाल किस्म और सामंतशाही प्रवृत्ति के हैं। वे चापलूस किस्म के लोगों को पसंद करते हैं। मेरा नाम पैनल में शामिल था, लेकिन उसे एन मौके पर हटाकर रामलाल मीणा ग्यासपुर का जुड़वा दिया।
आगे की रणनीति के बारे में उन्होंने बताया कि उनके खून में कांगे्रस है। वे बगावत नहीं करेंगे। लेकिन असली फैसला कार्यकर्ता और जनता करेगी।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ से कांग्रेस ने रामलाल मीणा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। यहां रामलाल मीणा ग्यासपुर और रामलाल मीणा साखथली दोनों ने ही खुद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया था। सोमवार को पार्टी ने रामलाल ग्यासपुर को ही अधिकृत प्रत्याशी मानते हुए चुनाव चिन्ह का पत्र सौंपा।

जागो जनमत यात्रा ने जगाई वोटर जागरूकता की अलख
प्रतापगढ़. मतदाता जागरूकता की अलख जगाने के लिए निकली राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत-2018 यात्रा सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंची। इस यात्रा के माध्यम से जनता में वोट की महत्ता समझाई गई। साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।
जागो जनमत यात्रा का रथ सोमवार सुबह चित्तौडगढ़़ से यहां पहुंचा। रथ में शामिल राजस्थान पत्रिका के प्रतिनिधि ने यहां गांधी चौराहे पर शहरवासियों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में एक एक वोट का महत्व है। चुनाव लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है। इसलिए इस त्यौहार में प्रत्येक मतदाता को हिस्सा लेना जरूरी है।
इस मौके पर मतदाताओं को समझाया गया कि चुनाव के दौरान वोट देने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें। किसी के दवाब या बहकावे में नहीं आए। साथ ही निर्भीक होकर मतदान करें। प्रत्याशियों के मुद्दों और उनकी घोषणाओं को जांच परख करके ही मतदान करें। इस मौके पर शहर के प्रमुख मुद्दों पर भी संवाद हुआ। लोगों ने प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर अपनी राय रखी। इसके बाद सोशल मीडिया पर चलने वाली फर्जी खबरों के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रम हुआ। अंत में मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।
गांधी चौराहे के बाद जागो जनमत रथयात्रा का अगला पड़ाव बांसवाड़ा रोड स्थित सर्वोदय स्कूल में हुआ। यहां नवमतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया गया।