4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भंवर सेमला बांध में मछली पकडऩे गए वृद्ध की डूबने से मौत

मत्स्य समिति काथा सदस्य
2 min read
Google source verification
pratapgarh

भंवर सेमला बांध में मछली पकडऩे गए वृद्ध की डूबने से मौत



प्रतापगढ़. शहर के निकट भंवर सेमला बांध में शुक्रवार शाम को मछली पकडऩे गया एक वृद्ध डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शनिवार सुबह शव निकलवाया। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक यहां बनी हुई मत्स्य समिति का सदस्य था।जो कभी-कभी नाव लेकर मछलियां पकडऩे जाता था। कोतवाल गोपाल चंदेल ने बताया कि भंवरसेमला बांध के निकट नया खेड़ा गांव है।यहां मत्स्य विभाग और जनजाति विभाग की ओर से मत्स्य समिति बनाई हुई है।इसके सदस्य यहां से मत्स्याखेट करते है। शुक्रवार शाम को भी नयाखेड़ा गांव का रकिया(55) पुत्र चोखा मीणा नाव लेकर मत्स्याखेट पर गया था। जो पानी में डूब गया। रात तक वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने तलाश भी की। उसके पुत्र नारायण ने पुलिस को शनिवार सुबह सूचना दी। इस पर पुलिस टीम अपने साथ गोताखोर को लेकर गई। जहां पानी से उसके शव को निकाला गया। शव का यहां जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया।शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
खुद को ही गोली मारने वाले युवक को जेल भेजा
प्रेमिका से झगड़े के बाद उठाया था आत्मघाती कदम
प्रतापगढ़. मंदसौर रोड पर गत दिनों खुद को गोली मारकर पुलिस को गुमराह करने के आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल गोपाल चंदेल ने बताया कि शहर के मंदसौर रोड पर जिला जेल के पास ८ अप्रेल देर रात को दीपक पुत्र देवीसिंह राजपूत निवासी कोलवी थाना रठांजना हाल मुकाम नानेश नगर ने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि तीन लोगों ने उसे गोली मारी। जिससे पुलिस को उसने गुमराह किया था। पुलिस ने इस जांच में सामने आया कि दीपक ने खुद को गोली मारी थी। इस पर उसे गिरफ्तार कर उसके घर से पिस्टल बरामद की गई। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया।