5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में घुसकर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

दो माह पहले एक दुकानदार को पीटकर छीने थे रुपए, गोफण से किया था पथराव थाने में घुसकर तोड़ा था कैमरा, राइफल भी छीनी थी
less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh

थाने में घुसकर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

सालमगढ़. सालमगढ़ थाना पुलिस ने 21 जनवरी को बड़ी साखथली गांव में आमलेट की लॉरी पर मारपीट करने और गल्ले से रुपए निकालने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गत दिनों सालमगढ़ थाने में घुसकर हमला करने और तोड़-फोड़ करने में भी वांछित था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि 21 जनवरी को अनिल पुत्र राधेश्याम नट निवासी बड़ी साखथली ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह बड़ी साखथली में अंडे की लारी लगाकर अंडे बेच रहा था।रात को मुन्नालाल पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी जूना खला तथा उसके साथ एक अन्य व्यक्ति कार से आए। दोनों ने लॉरी पर बैठकर आमलेट खाया। उसके बाद मन्नालाल ने अनिल से शराब के लिए पैसे मांगे।अनिल ने मना कर दिया। जिस पर दोनों युवकों ने अनिल के साथ मारपीट की।गल्ले से तीन सौ रुपए निकाल लिए। आसपास के लोगों ने आकर छुड़ाया।थोड़ी देर बाद मन्नालाल अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां आया। गोफण से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।जिससे कई लोगों के चोंटे आई। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश की गई। मन्नालाल व उसके साथी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह होली मनाने घर आया था।जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार मन्नालाल थाना सालमगढ़ पर हुए हमले का भी मुख्य आरोपी है। जिसने सरकारी कैमरा तोड़ा था। पुलिसकर्मी से राइफल छीनने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
उत्पात मचाते एक गिरफ्तार
सालमगढ़. शांति भंग के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब पीकर उत्पात कर शांति भंग के आरोप में नारायणलाल पुत्र नागजी निवासी मौका टोंक थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।