5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

नगर पालिका में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
2 min read
Google source verification
pratapgarh

नगर पालिका में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

नगर पालिका में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
छोटीसादड़ी यहां नगर पालिका में शनिवार को मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण पूर्व विधायक अशोक नवलखा की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कहा कि निम्बाहेडा पालिका की तरह जनसुनवाई कैम्प लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। प्रहलादराय साहू ने भारत में मोदी सरकार के दोबारा आने के साथ गुटबाजी से दूर रहकर जमीनी स्तर जनता के कार्य कराने, सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाने, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल ने नगर में पांच साल में राज्य सरकार व पालिका की और से किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। पार्षद भेरूलाल रेगर ने योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ जनसंपर्क करने की बात कही। संचालन पालिका उपाध्यक्ष रामचन्द्र माली ने किया। नगर पालिका के पण्डित दीनदयाल सभागार में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निम्बाहेडा पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली की मौजूदगी में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत चार में से तीन पार्षदो को उपखण्ड अधिकारी दिनेशकुमार मण्डोवरा ने शपथ दिलाई।

पर्यावरण दिवस आया और चला गया, बातें हुई, उम्मीदें जताई, लेकिन नहीं सुधरे हालात...
मनोनीत पार्षद कान्तिलाल दक, आरती देवी साहू, विनोद कुमार बलसौरा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, उप प्रधान रमेश गोपावत, पालिकाध्यक्ष चन्दनबाला कासमा, श्यामसुन्दर अग्रवाल, सुरेन्द्रकुमार तंबोली, पूर्व उपाध्यक्ष बाबुलाल पाटीदार, सुरेशचन्द्र गुजराती, अरविन्द साहू, कैलाशगिरी गोस्वामी, सुरेशचन्द्र झाला, राजकुमार पाटीदार, अरविंद सुथार, प्रकाशचन्द्र साहू, प्रेमचन्द सिंधी, पुखराजमल डूंरवाल, शिवलाल प्रजापत, नन्दकिशोर गोराना, पुखराज मारू, गिरीराज सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
==============================================
अब नहीं लगाने पड़ेंगे परिवहन विभाग के चक्कर
-अब मोटर वाहन डीलर्स ही करेंगे वाहनों का पंजीयन
जिले में एक माह में नए बिकने वाले वाहनों की स्थिति
दुपहिया वाहन - 50 से 70
चौपहिया वाहन - 8 से 10
प्रतापगढ़. अब नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गैर परिवहन वाहनों का शत-प्रतिशत पंजीयन वाहनों के अधिकृत डीलर्स वाहनों का पंजीयन करेंगे। नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन वाहन शोरूम में ही होगा। शोरूम से ही वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। नॉन कॉमर्शियल वाहन जैसे स्कूटर, कार, जीप, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन शोरूम के डीलर्स ही करेंगे। इसके लिए प्रमुख शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग ने जिले में 18 डीलरों को पंजीयन अधिकारी के रूप में अधिकृत किया है। रजिस्टे्रशन के लिए डीलरों को कोड जारी किए गए हैं। इन कोड के माध्यम से डीलर रजिस्टे्रशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के नए सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए नए वाहन मालिकों को दस्तावेज वाहन डीलर्स को देने होंगे।

शोरूम से जारी होंगे नम्बर
पहले कई वाहन मालिक शोरूम से नए वाहन ले लेते थे, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते थे। कई लोग नए वाहनों को उपयोग चोरी, नकबजनी व तस्करी में लेते थे। अब शोरूम से वाहन निकलते ही उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर जारी हो जाएंगे। जिससे ऐसी घटनाओं में पुलिस को नए वाहनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

वाहन मालिकों को होगी सहुलियत
अब नए वाहन खरीदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। वाहन खरीदते समय पूर्ण दस्तावेज देने पर उन्हें शोरूम से ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएंगे। जिससे वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन में सहुलियत होगी।
...................................
अब डीलर्स ही करेंगे वाहनों का रजिस्टे्रशन
नए गैर परिवहन वाहनों का शत प्रतिशत पंजीयन अब वाहन डीलर्स करेंगे। परिवहन क्षेत्र में 18 डीलरों को पंजीयन किया गया है। यह सुविधा शीघ्र ही शुरू हो जाएगी।
प्रमोद लोढ़ा, डीटीओ, प्रतापगढ़
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::