5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनीमिया, कुष्ठ, नशामुक्त होगा कांठल

चिकित्सा विभाग का अभियान का आगाज आज से
2 min read
Google source verification
pratapgarh

एनीमिया, कुष्ठ, नशामुक्त होगा कांठल

प्रतापगढ़ बच्चों को खून की कमी, नशामुक्ति अभियान के साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज बुधवार को होगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री एवं जिला स्तर पर जिला कलक्टर एवं प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. वी के जैन, डीटीओ डॉ. नरेंद्र विजय, आरसीएचओ डॉ दीपक मीणा ने प्रेसवार्ता की। जिसमें अभियान की जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. जैन ने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में चलने वाले इस अभियानों में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और आईसीडीएस सहित अन्य विभागों का भी अहम् योगदान व सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग छह माह से 19 वर्ष तक के बच्चों को नीली, गुलाबी गोली व सीरप के माध्यम से एनीमिया मुक्त राजस्थान बनाएगा। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम भी होगा।
सभी लेंगे नशा मुक्त रहने की शपथ
डिप्टी हेल्थ डॉ. पीयूष सिंघल ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी विभागीय कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों, पुलिस थानों, पंचायती राज संस्थानों आदि को तंबाकू मुक्त एवं नशा मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर सभी लोग शपथ लेंगे। सीएमएचओ ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत 100 गज के दायरे में नशीले पदार्थों के प्रतिबंध की पालना अतिआवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
बेहतर काम करने वाले चिकित्सक आज होंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और संस्था प्रभारियों को आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ वी के जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सीएमएचओ कार्यालय स्थित सभागार में किया जाएगा। जहां पर मुख्य अतिथियों द्वारा बेहतर कार्य करने वाले संस्थाओं और चिकित्सका कर्मियों को प्रषस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।
2020 तक जिले के दो ब्लॉक होंगे टीबी मुक्त
प्रतापगढ़। टीबी मुक्त अभियान के तहत 2020 में जिले के दो ब्लॉक प्रतापगढ़ एवं छोटी सादड़ी को टीबी मुक्त किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र विजय ने बताया कि भारत को 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत जिले के प्रतापगढ़ व छोटीसादडी को 2020 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है।