5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जारी है लुटेरी दुल्हनों का आतंक, राजस्थान में अब यहां शादी के नाम पर की लूट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bride escaped with money soon after marriage in Pratapgarh

bride escaped with money soon after marriage in Pratapgarh

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस ने शादी करवाकर ठगी करने और दुल्हन को भगाने के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश की जा रही है।


थाना प्रभारी बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि श्याम गिरी पुत्र सत्यनारायण गिरी गोस्वामी निवासी खेरोट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें प्रकरण दर्ज कराया कि वह शादी के लिए परिजनों के साथ लड़की देखने मलकापुर जिला बुल्डाना महाराष्ट्र गए। वहां पर मुकेश चह्वाण निवासी अकोला महाराष्ट्र वाला मिला। उसने कहा कि उसकी भांजी रितु चचाने का विवाह नहीं हुआ है।


मुकेश ने कहा कि रितु की शादी खेरोट आकर कराएंगे। इस पर 14 अप्रेल 2018 को मुकेश, उसकी पत्नी व रितु चचाने निवासी टिनखेड़ा जिला छिंदवाडा मध्यप्रदेश, रितु का भाई दिनेश ठाकरे यहां खेरोट आए। सभी प्रतापगढ़ न्यायालय में आए व रितु ने 100 रुपए का स्टाम्प क्रय कर श्याम के साथ विवाह ईकरार नामा नोटरी से तस्दीक कराकर संपादित किया।


इसके बदले मुकेश व उसकी पत्नी राही व रितु के भाई दिनेश ने बतौर विवाह खर्च के 1 लाख 75 हजार रुपए लिए। इसके दूसरे दिन 15 अप्रेल को श्याम, रितु, अपनी माता व अन्य परिजनों के साथ सांवलियाजी दर्शन करने के लिए घर से निकले। दर्शन कर वापस प्रतापगढ़ की तरफ आ रहे थे कि रात्रि करीब 9 बजे रामदेवजी रोड की तरफ से एक कार तेज स्पीड में आई। रितु को गाड़ी में बैठाकर भाग गए। पुलिस ने इस पर अनुसंधान किया। अनुसंधान में अरोपित चंदा पत्नी मुकेश राठोड़ को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में है।


अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान अधिकारी एएसआई भंवरलाल को पुलिस बल के साथ मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा जिला छिंदवाडा, वर्धा, अमरावती, आकोला जिले में तलाश व दबिश दी। शादी कराने वाले मुकेश पुत्र ज्ञानदेव रौड़ बंजारा निवासी शेकापुर थाना पातुर जिला आकोला व दिनेश पुत्रमुरलीधर ठाकरे गावरी निवासी भादोड़ थाना खरागंना जिला वर्धा को गिरफ्तार किया गया। शादी करने वाली लडक़ी रितु की तलाश की गई। जो किसी अन्य लडक़े के साथ भाग गई है। उसकी तलाश जारी है।