5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी में रात को नहीं ले जा सकेंगे उपज

नीलामी का समय भी किया निर्धारित
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


मंडी प्रशासन ने समस्याओं से निजात के लिए की व्यवस्था
प्रतापगढ़
कृषि उपज मण्डी समिति में अब रात को कोई भी किसान उपल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। वहीं अब सभी जिंसों की नीलामी का समय भी निर्धारित किया गया है।यह व्यवस्था समस्याओं से निजात के के लिए की गई है।
मंडी सचिव मदनलाल गुर्जर ने बताया कि कृषि जिन्सों की नई आवक शुरू हो गई है।ऐसे में नियमन व्यवस्था को सूचारू रूप से चलाने एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंडी सभागर में बैठक हुई। जिसमें कई निर्णय किए गए।
इसमें सुरक्षा कारणों से मण्डी का मुख्य द्वार रात्रि 10.30 बजे से प्रात: 5 बजे तक बन्द रहेगा। किसानों को इसी समयानुसार मण्डी में उपज लेकर आना है। एक्त समय के दौरान मण्डी के अधिकृत व्यक्तियों के अलावा जनसामान्य का प्रवेश निषेध रहेगा।
मुख्य जिन्स सोयाबीन की आवक को देखते हुए निलामी व्यवस्था के तहत सोयाबीन की निलामी वेयर हाऊस के पीछे से शुरू होकर कार्यालय के सामने प्लेटफार्म तक खत्म होगी। इसी प्रकार अन्य कृषि जिन्सों का भी समय व स्थान निर्धारित किए गए।
विभिन्न कृषि जिन्सों की निलामी का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें अनाज गेहूं व मक्का की नीलामी सुबह 10.30 बजे, दलहन चना, मसूर, उड़द, तुवर सुबह 11.30 बजे, मैथी, अजवाईन, धनियां सुबह 11.30 बजे और सोयाबीन दोपहर 12.15 बजे से शुरू की जाएगी। वहीं उपज को भी निर्धारित स्थान पर ही खाली किया जाएगा।

आमलीखोरा विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान
मेरियाखेड़ी
निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमलीखोरा में मंगलवार से सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में छात्र.छात्राओं द्वारा गांधी जयंती उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा अपने विद्यालय आसपास के क्षेत्र और गांव में जाकर सफाई की और कचरा एकत्रित किया। ग्रामीणों में स्वच्छता ही सेवा है का संदेश दिया। साथ ही बच्चों और ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ. सुथरा और हरा-भरा रखेंगे। अध्यापिका ममता शर्मा ने गांधी जयंती, स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।