script#candidate_vision प्रतापगढ़ में रोजगार के साधन विकसित होंगे | #candidatevision The means of employment will be developed in Pratapg | Patrika News

#candidate_vision प्रतापगढ़ में रोजगार के साधन विकसित होंगे

locationप्रतापगढ़Published: Oct 10, 2018 07:53:15 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

– कांग्रेस से दावेदार रामलाल मीणा, साखथली ने पेश किया विजन पत्र

pratapgarh

#candidate_vision प्रतापगढ़ में रोजगार के साधन विकसित होंगे

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के ही एक अन्य दावेदार रामलाल मीणा, साखथली ने बुधवार को अपना विजन पत्र पेश किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के बारे में अपना दृष्टिकोण रखा और जिले में बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, किसान समस्या आदि पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
मीणा ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में रोजगार के साधनों की कमी है। यहां कोईउद्योग नहीं है। इससे जिले के लोग रोजगार के लिए मध्यप्रदेश या राजस्थान के अन्य शहरों में पलायन कर जाते हैं। उनकी प्राथमिकता होगी कि शहर या जिला मुख्यालय में किसी उपयुक्त जगह पर उद्योग खुलावाए जाएं। जिले में सोयाबीन की उपज खूब होती है। इससे जुड़ा हुआ उद्योग भी यहां खाला जा सकता है।
बेरोजगार और उच्च शिक्षित युवाओं को कम्पीटिशन की तैयारियों के लिए प्रतापगढ़ में संसाधनों का अभाव है। कांगे्रेस नेता मीणा ने कहा कि यदि उन्हें कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और जनता ने उन पर भरोसा दिलाया तो वे प्रतापगढ़ में सिविल सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे, ताकि उन्हें जिले से बाहर पढऩे के लिए नहीं जाना पड़े। इसी तरह जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय खुलवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए रामलाल साखथली ने कहा कि सिंचाई के लिए नएा तालाब बनवाएंगे। बांधों का काम करवाएंगे और नहरों को पक्की करवाएंगे। वे ये भी सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को दिन में और समय पर बिजली आपूर्ति हो। इस समय किसानों को सिंचाई के लिए रात को बिजली मिलती है। इससे उन्हें बहुत कष्ट होता है। वे प्रयास करेंगे कि किसानों को जितने भी समय बिजली मिले वह दिन में ही मिले।
इसी तरह जिला मुख्यालय सहित गांवों कस्बों में चिकित्सालय व्यवस्था की हालत खराब है। डॉक्टरर्स की कमी है या फिर वे समय पर अस्पतालोंा में मिलते नहीं। वे इस कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। ये उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव में समानीकरण के तहत कई स्कूल बंद कर दिए। इससे छोटे-छोटे बच्चों को दूर-दराज जाना पड़ रहा है। वे इन बंद की गई स्कूलों को फिर से खुलवाएंगे।
सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करवाएंगे।
जिले में सडक़ों की चौड़ाई बढ़वाएंगे। इससे जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हो।
इसके अलावा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों व प्राचीन क्षेत्रों में पर्यटकों की सुविधा का विकास करवाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो