
मतगणना में सीसीटीवी से नजर, वेब कॉस्टिंग होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ विधानसभा आम चुनाव के तहत मंगलवार को धरियावद एवं प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की होने वाली मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मिनी सचिवालय सभागार में रविवार को हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल मेहरा ने सभी मतगणना कार्मिकों से कहा कि वे मतगणना कार्य को गंभीरता से लें और शांति एवं धैर्यपूर्वक मतगणना कार्य को संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव पर्यवेक्षकों की मतगणना कार्य को हर गतिविधि पर नजर रखेगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों को अलग-अलग कक्षों में होने वाली मतगणना की लाइव वेब कास्टिंग होगी और सभी सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने कहा कि सभी काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक एवं माइक्रो ओब्जर्वर से कहा कि वे जागरूक रहकर मतगणना कार्य संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि पहले डाक मत पत्रों की गणना होगी इसके बाद ईवीएम की राउंडवार मतगणना होगी। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ वीसी गर्ग, रिटर्निंग ऑफिसर धरियावद रामचंद्र खटीक, रिटर्निंग ऑफिसर प्रतापगढ़ वारसिंह सहित मतगणना कार्मिकों उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर सुधीर वोरा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना प्रशिक्षण दिया।
मोबाइल, सिगरेट, गुटखा रहेगा प्रतिबंधित
प्रतापगढ़
विधानसभा आम चुनाव के तहत 11 दिसम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका में सुबह आठ बजे दोनों विधानसभा की मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल मेहरा एवं जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार को मतगणना स्थल पर की जा रही विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना कर्मी 11 दिसम्बर को प्रात: 6 .30 बजे मतगणना स्थल पर रिपोर्टिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के लिए अलग से मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रवेश पत्र धारियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 28 नम्बर कक्ष एवं धरियावद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कक्ष नंबर 32 में होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेंद्र नागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा आदि मौजूद रहे।
Updated on:
10 Dec 2018 11:16 am
Published on:
10 Dec 2018 11:16 am
