
गणेश मंदिर का पहला पाटोत्सव मनाया
प्रतापगढ़. शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलानी के वाशिंदों ने गणपति पार्क स्थित सिद्धि विनायक मंदिर का प्रथम पाटोत्सव मनाया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पाटोत्सव महोत्सव के तहत शनिवार रात 8 बजे सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं रविवार सुबह 7 बजे भगवान का अभिषेक व हवन पूजन किया गया। जिसके बाद रात 8 बजे भजन संध्या व प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। पाटोत्सव कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़चढकऱ भाग लिया।
जलोदा जागीर में हवन
करजू निकटवर्ती जलोदा जागीर के ग्रामीणों ने रविवार को इंद्रदेव को रिझाने एवं अच्छी बरसात की कामना को लेकर हवन किया। गांव के बाहर खेतों पर दाल-बाटी, चूरमा बनाकर भोग लगाया। नरेश जणवा एवं अर्जुन जणवा ने बताया कि हवन पंडित चंद्रप्रकाश आमेटा बड़ीसादड़ी के सान्निध्य में हुआ। हवन के दौरान गांव के पंच पटेलों ने आहुतियां दी। इस दौरान देवीलाल मेनारिया, हीरालाल जणवा पटेल, मोहन जणवा पटेल, ओंकारलाल जणवा, पटेल छोगालाल मेनारिया आदि उपस्थित थे।
=================================================
प्रतिभाओं का किया सम्मान
कुमावत समाज का आयेजन
प्रतापगढ़
निकटवर्ती रोकडिया हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को कुमावत समाज की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जिसमें प्रतापगढ़, मंदसौर, रतलाम, नीमच, चित्तौडगढ़़ जिले से समाज के लोगों ने भाग लिया।कक्षा 5, 8 , 9, 10, 11, 12 में प्रथम श्रेणी लाने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत में आगे बढऩे एवं बगुले की तरह लक्ष्य बनाकर नजर गड़ाकर आगे बढऩे का मार्गदर्शन दिया गया। कुमावत समाज के सामाजिक ढांचे एवं संगठन के बारे में रोजगार के बारे में एवं कृषि के साथ-साथ अन्य सहायक उद्योग धंधों के बारे में एवं समाज को संगठन एवं उसका प्रदर्शन समय-समय पर करने के लिए आह्वान किया गया। जिसमें छात्र शक्ति, युवा शक्ति का उपयोग करते हुए एवं बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।समाज के युवा अध्यक्ष मोहन कुमावत ने बताया कि इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत थे। मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमावत ने बताया कि अध्यक्षता बगदीराम कुमावत ने की। इस मौके पर ईश्वर कुमावत, अशोक कुमावत, बालाराम, दशरथ, नंदलाल, आनंद, गोवर्धन, गोपाल, घनश्या, प्रकाश, गोपाल आदि मौजूद थे।
Published on:
24 Jun 2018 06:24 pm
