5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर होगा प्रतापगढ़ शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण

-नगरपरिषद की ओर से की जा रही तैयारियां
2 min read
Google source verification
pratapgarh

फिर होगा प्रतापगढ़ शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण

प्रतापगढ़. भारत सरकार की ओर से शहरों में स्वच्छता को लेकर फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। प्रतापगढ़ शहर भी स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल होगा। ऐसे में नगरपरिषद की ओर से इसके लिए साफ-सफाई सहित आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
5 हजार अंकों का होगा सर्वेक्षण
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 कुल 5 हजार अंकों का होगा। जिसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस के 1250 अंक, सर्टिफिकेशन के 1250 अंक, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के 1250 अंक और सिटीजन फीडबैक के 1250 अंक शामिल होंगे।
सर्वेक्षण टीम करेगी आकलन
शहर में स्वच्छता के आकलन के लिए सर्वेक्षण टीम आएगी। जो नगरपरिषद की ओर से स्वच्छता के लिए किए गए कार्यो, सर्टिफिकेशन सहित शहर में स्वच्छता का भौतिक सत्यापन करेगी। इन सबके आधार पर विभिन्न श्रेणियों में अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर शहर में स्वच्छता की केटगरी तय होगी।
रैंकिंग के साथ स्टार रेटिंग भी
इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण से कुछ मायनों में अलग है। पिछली बार जहां रैंकिंग के आधार पर स्वच्छता के मापदंड तय किए गए थे वहीं इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग के साथ स्टार रेटिंग भी मिलेगी। ऐसे में नगरपरिषद की ओर से रैंकिंग बढ़ाने के साथ ही थ्री स्टार रेटिंग पाने के लिए कवायद की जा रही है।
पिछली बार चौथे स्थान पर
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ शहर पिछली बार पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में शामिल हुआ था। नगरपरिषद ने पहली बार में ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में चौथा स्थान प्राप्त किया था। ऐसे में नगरपरिषद इस उपलब्धि से उत्साहित है और इस बार और अच्छा प्रदर्शन कर रैंकिंग और रेटिंग बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है।
.........................................
किसके लिए कितने अंक
श्रेणी अंक
ठोस अपशिष्ट संग्रहण और परिवहन 338
ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण व निपटान 375
सैनिटेशन 313
आईईसी व बिहेवियर चेंज 63
कैपेसिटी बिल्डिंग 37
बाईलाज/रेग्युलेशन 62
इनोवेशन या बेस्ट प्रैक्टिस 62
स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल फॉर गारबेज फ्री सिटी 1000
ओडीएफ स्थिति 250
सार्वजनिक स्थान साफ-सफाई 200
टॉयलेट साफ-सफाई 250
टॉयलेटस पर स्वच्छता संदेश 80
टॉयलेटस में डिस्पोजल सिस्टम 80
सब्जीमंडी और मांस मार्केट साफ-सफाई 170
बस स्टैंड की साफ-सफाई 170
दीवार लेखन 100
सार्वजनिक स्थानों का सौन्दर्यीकरण 200
डायरेक्ट सिटीजन फीडबैक 850
स्वच्छता एप 400
कुल 5000 अंक
..............................
की जा रही है तैयारियां
शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। पिछली बार हमने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि इस बार और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अशोक कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता, नगरपरिषद, प्रतापगढ़