
बंद रहे बैंक, ग्राहक हुए परेशान
बंद रहे बैंक, ग्राहक हुए परेशान
प्रतापगढ़ राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत बुधवार से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। बैंक यूनियन ने इस हड़ताल के कारण जिले में करीब 50 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित होने का दावा किया है।
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल रहने से लगभग 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ। वहीं पांच करोड़ के चेक समाशोधन के लिए लंबित है। जिले के लगभग सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल का आह्वान बैंकों में 11 वेतन समझौता नहीं होने एवं सरकार की श्रम विरोध नीतियां के कारण किया गया। संयोजक एलएल पाड़लिया ने बताया कि हड़ताल के चलते पूरे जिले में सरकारी श्रम में बैकों की शाखाएं बंद रही। हड़ताल के दौरान भारतिय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रतापगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने एकत्र होकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
===========================================================
बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार
नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़
कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है।गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की।इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनिमंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे।तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे।पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है।इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा।इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए।पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।
Published on:
30 May 2018 07:10 pm
