4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए

-बोरी गांव में शिविर आयोजित
2 min read
Google source verification
pratapgarh

ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए

प्रतापगढ़. किसानों के ऋण माफी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के क्रम में प्रतापगढ़ तहसील के बोरी ग्राम के रायपुर लेम्पस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। शिविर की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सारिका मीणा थी जबकि अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह सिसोदिया ने की। विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ पंचायत समिति प्रधान कारीबाई मीणा, बोरी लेम्पस अध्यक्ष दशरथ सिंह आंजना, भाजपा के वरिष्ठ किसान नेता पोखरलाल आंजना, ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच बालमुकुंद मीणा एवं भाजपा के राजनीतिक प्रतिक्रिया एवं प्रतिपुष्टि विभाग के जिला प्रमुख जीवन आंजना थे। इस अवसर पर जिला प्रमुख सारिका मीणा ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा किसानों ओर गरीबों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुई सभी से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। पंचायत समिति प्रधान कारी बाई मीणा, मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह सिसोदिया एवं वरिष्ठ किसान नेता पोखरलाल आंजना ने किसानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी एवं योजनाओं का लाभ उठाने में कठिनाई आने पर उनके निराकरण में सहायता करने का आश्वासन दिया। ऋण मुक्ति शिविर में कुल 18 लाख 8 6 हजार रुपये के चेक एवं ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
===============================================
दलोट में भी फूटा आक्रोश, बंद रहा कस्बा
आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाया, किया दहन
दलोट निकटवर्ती मन्दसौर में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को दलोट कस्बा बंद रहा।
कस्बे के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों ने स्वैच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
सुरक्षा व्यवस्था में डीप्टी जगराम मीणा, सालमगढ़ थाना प्रभारी बुधाराम बिश्नोई, पीपलखूंट एएसआई कंवरलाल आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मन्दसौर में 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म व दरिंदगी को लेकर सर्वसमाज की ओर से दलोट बंद का आह्वान किया गया था। दुष्कर्मियों को फांसी की मांग की गई।
कस्बेवासियों ने दुष्कर्म के आरोपी का पुतला बनाकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पुतले को सालमगढ़ चौराहे पर फांसी पर लटकाया। पुतले को उतारकर चौराहे पर पुतला दहन किया। इसके बाद कस्बेवासियों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार धनराज मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद कस्बेवासियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।