5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्फिन का नियम हटाने की मांग

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में दिया वित्त राज्य मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

मार्फिन का नियम हटाने की मांग

छोटीसादड़ी भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में अफीम किसानों की विविध मांगों को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र रेगर को वित्त राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजमल जणवा ने बताया कि मार्फिन का नियम हटाने को लेकर पूरे प्रदेश में कई बार किसान संघ के नेतृत्व ज्ञापन दिए है।लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।
समय रहते किसानों की यह मह्त्वपूर्ण मांगे नहीं मानी गई तो भारतीय किसान संघ पूरे प्रदेश में अन्दोलन करेगा।
जिला मंत्री ताराचन्द पाटीदार ने बताया की अफीम में मार्फिन कम या ज्यादा आना किसान के हाथ में नहीं है। इसमें किसान का कोई दोष नहीं है।इसमें संशोधन की मांग की गई है।
नई नीति सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में घोषित कर पट्टे वितरित किए जाए। ताकि किसान सही समय पर व अनुकूलता के साथ फसल की बुवाई कर सके।
ज्ञापन देते समय जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, तहसील उपाध्यक्ष मोहनलाल जाट, मोडीराम प्रजापत, जैविक प्रमुख सुनील कुमावत, कारूलाल मीणा, सुन्दरलाल पाटीदार, रामेश्वरलाल पाटीदार, गजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रवीण कुमावत, सत्यनारायण जणवा आदि किसान मौजूद थे।


कांठल में गूंजे शिव के जयकारे
प्रतापगढ़. जिले भर में सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कावड़ यात्राएं भी निकाली गई। मंदिरों में अभिषेक के आयोजन हुए।
साथ ही कावडिय़ों का हुजूम शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंजायमान रहे। शहर में दीपेश्वर मंदिर में सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
निकाली शाही सवारी
शिवभक्त मंडल की ओर से सावन के दूसरे सोमवार पर भी भगवान दीपनाथ महादेव की नगर भ्रमण व शाही सवारी सोमवार को ब्रह्मसभा, धान मंडी से शुरू हुई। जो सदर बाजार, झंडा गली होते हुए दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
दलोट/.सालमगढ़. दलोट से सालमगढ़ तक कावडय़ात्रा निकाली गई।डीजे साउंड पर भजनों की स्वर लहरियों के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। दलोट 33 केवी जीएसएस के भोलेनाथ मंदिर से नीलकंठ महादेव मंदिर सालमगढ़ तक निकाली गई। कावड़ यात्रा में कस्बे सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा में सम्मिलित बालिकाओं ने भी पुरुषों के साथ कावड़ उठाए। उत्साह के साथ जयकारे गाते हुए चली। कावड़ यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत किया गया। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया।
वनपुरा. निकटवर्ती मध्यप्रदेश के हरचंदी गांव से राजस्थान के गौतमेश्वर महादेव तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें भोले के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। यहां मध्यप्रदेश के हरचंदी गांव से गौतमेश्वर महादेव पर डीजे की धुन पर कावडि़ए झूमते हुए चल रहे थे। वहीं दूसरी कावड़ यात्रा मध्यप्रदेश के नान्दवेल गांव से गौतमेश्वर महादेव तक निकली। जिसमें जीवंत झांकी सजाई हुई थी।