5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप नहीं दे सकते वकील की फीस तो इनसे मिलिए, ये करेंगे व्यवस्था

कमजोर व गरीब व्यक्ति को नि:शुल्क कानूनी सहायता दिलाएगी विधिक सेवा प्राधिकरण
2 min read
Google source verification
pratapgarh

आप नहीं दे सकते वकील की फीस तो इनसे मिलिए, ये करेंगे व्यवस्था



प्रतापगढ़. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सचिव मुख्य अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याणार्थ जारी नवीन योजनाओं का जिलेभर में सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला एवं ताल्लुका स्तरीय पैनल अधिवक्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्रकुमार शर्मा के निर्देशन में एवं न्यायाधीश एनडीपीएस सुनीलकुमार पंचोली, एमएसीटी न्यायालय महेन्द्र कुमार मेहता, पॉक्सो न्यायाधीश परमवीरसिंह चौहान, न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमराज मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरनोद कुमकुमसिंह सांखला, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ विक्रम सांखला और सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकुमार अहारी की सहभागिता में हुआ। डॉक्टर भीमराम अम्बेडकर साहब की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैनल अधिवक्ता को उनके कत्र्तव्यों और उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्राधिकरण के सचिव वैष्णव ने निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ विक्रम सांखला ने पैनल अधिवक्तागण के कार्यों एवं कानूनी प्रावधानों के सम्बन्ध में सवालों एवं सुझावों के सम्बन्ध में चर्चा की। कार्यक्रम में पॉक्सो जज परमवीरसिंह चौहान ने कानून की बारिकियों से अवगत कराया। एमएसीटी जज महेन्द्र कुमार मेहता ने भी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के अनेक प्रावधानों से पैनल अधिवक्तागण को अवगत कराया।
यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर ममें इस अवसर पर उपस्थित समस्त पैनल अधिवक्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन लोक अभियोजक तरूणदास वैरागी एवं बार एसोसियेशन के सेकेट्री रमेश चन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा।
स्वीप के तहत दलोट में मतदान की शपथ
दलोट. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मतदान अपना अधिकार’ के तहत मतदाता जागरूकता के लिए दलोट में मुख्य बस स्टैण्ड पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने दलोट बस स्टैंड पर एकत्रित होकर स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर अरनोद उपखण्ड अधिकारी विज्येश पंड्या, विकास अधिकारी पंचायत समिति अरनोद धन सिंह राठौड़, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दलोट के मांगीलाल कुमावत, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवीप्रसाद शर्मा, कार्यवाहक बाबूलाल पाटीदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरदिया, जलदाय विभाग राजस्व विभाग ग्राम पंचायत के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम् ग्रामवासीयों ने स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपखण्ड अधिकारी विजेश पण्डिया ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उपखण्ड अधिकारी ने सभी को मतदान अपना अधिकार की शपथ दिलाई।