5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत्यु से नही पाप से डरना चाहिए

-धर्मसभा का आयोजन
2 min read
Google source verification
pratapgarh

मृत्यु से नही पाप से डरना चाहिए

प्रतापगढ़.हम सभी की मृत्यु निश्चित है, हमें इससे कभी भी नही डरना चाहिए, बल्कि उसके स्वागत के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। यदि हमें डरना ही है तो पाप से डरें, जिससे हमारा वर्तमान और भविष्य दोनो ही बिगड़ता है। चार्तुमासिक प्रवचन के दौरान धर्म सभा को संबोधित करते हुए जिन वल्ल्भ विजय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुख व दुख दोनो ही मान्यता मात्र है। ज्ञानी हर हाल में सुख की अनुभूति करता है और अज्ञानी थोड़ा सा दुख आने पर दुखी हो जाता है। हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलकर सम्पूर्ण रुप से धर्म मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, क्योंकि इसी श्रद्धा एवं विश्वास से धर्म धर्मात्मा की रक्षा करता है। हमें धर्म एवं देवगुरु के प्रति हमेशा विश्वास एवं श्रद्धा रखनी चाहिए। इस पर कभी भी शंका या अश्रद्धा ही दुर्घटना को जन्म देती है। यह मानव जीवन बडा ही दुर्लभ है। बडी भवो-भव की यात्रा के बाद हमें प्राप्त हुआ है। हमें इस शरीर का मोह नही करना चाहिए इस शरीर को धर्म का साधन मानकर इस मानव जीवन को धन्य बनाना है। इस जीवन में समस्याओं का कोई अंत नही है। इस कलयुग में हम परमात्मा से भौतिक सुख मांगकर भारी भूल कर रहे हंै। हमें तो परमात्मा से नित्य मुक्ति की कामना कर परम् सुख को पाना है। हमें जीवन में हर वचन बड़े ही विवेक से साथ सोच-समझ कर ही बोलना चाहिए, क्योंकि द्रोपदी ने दुर्योधन को अंधे का बेटा अंधा कह कर महाभारत जैसे युद्ध को जन्म दिया था। चार्तुमासिक प्रवचन प्रतिदिन सुबह साढ़े 9 से साढ़े 10 बजे तक निचला बाजार गुमानजी के उपाक्षय में हो रहे हैं। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु प्रवचनों का लाभ ले रहे हैं।
--------------------------------------------------
विद्यालय में साइकलों का वितरण
मोखमपुरा.आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबड़ा में शुक्रवार को कक्षा 9 वी की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकलों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान कुल 52 छात्राओं को साईकिलें वितरित की गई। समारोह की अध्यक्ष डाबड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच धापुबाई मीणा थी। मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष नारायणलाल मेघवाल थे। विशिष्ठ अतिथि रमेश चन्द्र गायरी, उपसरपंच जयंतीलाल जैन एवं पूर्व सरपंच कन्हैयालाल थे। वहीं ग्रामीण, स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रधानाचार्य सोहनलाल जाटव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।