5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समझाइश, हिदायत और कार्रवाई

पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था सुधार के लिए चलाया जा रहा अभियान
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था सुधार के लिए चलाया जा रहा अभियान
प्रतापगढ़
जिले में बेतरबीत यातायात व्यवस्था के कारण जहां कई दुर्घटनाएं होने का अंदेशा रहता है, वहीं लोगों में यातायात नियमों की जानकारी भी नहीं है। ऐसे में पुलिस की ओर से गत दिनों से यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया गया है। जिसमें यातायात पुलिस ने की ठोस कार्यवाई की जा रही है, लापरवाह वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे है।
इसके तहत पुलिस ने जिलेभर में कार्रवाई की है।
शहर के यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अवलेहना करने वाले 31 वाहन चालकों के चालान काटे है। 3 बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान काटे है। चालकों को समझाइश की जा रही है कि हेलमेट पहनने पर खुद की सुरक्षा होगी। इसके साथ ही 2 बिना सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों के चालन काटे एवं वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य बताया गया। इसके साथ ही शराब पिकर वाहन चलाते 2 वाहन चालकों के भी चालन काटे गए। समझाइश की गई कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।
मोबाइल पर बात करते नहीं चलाएं वाहन
वाहन चालकों के मोबाइल पर वार्तालाप करते पाए जाने पर चार चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि कई चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्तालाप करते हुए वाहन चलाते है। पुलिस की ओर से समझाइश की जा रही है कि वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग करने से दुर्घटना हो सकती है।
यह की अब तक कार्रवाई
पुलिस की ओर से गत दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर समेत सभी थानों में कार्रवाई की जा रही है। इसके में ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चार पहिया वाहनों में काली फिल्मों को भी उतारा गया। नाबालिग और बिना नम्बर व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत अभियान में १०६ एमवी एक्ट के चालान काटे गए है। शराब पीकर वाहन चलाने पर १४ लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान अब तक कुल १५ हजार ७ सौ रुपए वसूले गए है।
ताकि हो व्यवस्था में सुधार, जारी रहेगा अभियान
गत दिनों से जिले में वाहनों की दुर्घटनाएं बढ़ गई थी। इसे लेकर जिलेभर में पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके। इसके साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सके। जिलेभर में सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अनिल बेनिवाल
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़