4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने पड़े है खरीद केन्द्र, समर्थन मूल्य पर बनाए गए खरीफ फसल खरीद केन्द्र पर नहीं आ रहे किसान

जिले में सोयाबीन और उड़द की खरीद के केन्द्र बनाए हुए है
2 min read
Google source verification
pratapgarh

सूने पड़े है खरीद केन्द्र, समर्थन मूल्य पर बनाए गए खरीफ फसल खरीद केन्द्र पर नहीं आ रहे किसान

प्रतापगढ़ समर्थन मूल्य पर खरीफ की जिंसों के लिए जिले में खोले गए खरीद केन्द्र सूने पड़े हुएहै। यहां जिले में सोयाबीन और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए तीन स्थानों पर केन्द्र खोले गए है।इन केन्द्रों को खोले डेढ़ माह होने को आया है, लेकिन हालात यह है कि यहां शुरुआत में ही किसानों ने रुचि दिखाई थी। अब तो यहां कोई भी किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंच रहे है।इसका कारण सोयाबीन के भाव बाजार में भी बराबर बोले जा रहे हैं। इस कारण समर्थन मूल्य पर सयोबीन बेचने में किसानों का रुझान नहीं है।
यह हैसमर्थन मूल्य पर भाव
जिले में सोयाबीन और उड़द की खरीद के लिए नैफेड की ओर से खरीद की जा रही है।सोयाबीन के भाव 3399 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द के भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
यहां खोले गए है केन्द्र
जिले में तीन स्थानों पर खरीद केन्द्र खोले गए है। इसके तहत 15 अक्टूबर से प्रतापगढ़, अरनोद और छोटीसादड़ी कृषि उपज मंडी में केन्द्र खोले गए थे।
प्रतापगढ़ में 14 सौ का पंजीयन, पहुंचे 56 किसान
समर्थन मूल्य पर खरीद के प्रति किसानों को रुझान नहीं है।समर्थन के भाव और बाजार के भाव करीब बराबर होने से यहां किसान नहीं आ रहे है। हालात यह हैकि प्रतापगढ़ में खरीद केन्द्र के लिए 14 सौकिसानों ने पंजीयन कराया था।लेकिन कुल 56 किसान ही उपज लेकर यहां पहुंचे है। अब तो गत एक सप्ताह से कोई भी किसान नहीं आ रहा है।
मात्र 992 क्विंटल की खरीद
यहां क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से कृषि उपज मंडी में केन्द्र खोला हुआ है।यहां मात्र 992 क्विंटल उपज लेकर ही किसान आए है। इसमें 726 क्विंटल सोयाबीन और 266 क्विंटल उड़द की खरीद हुई है।
भाव के कारण कम हुआ रुझान
सोयाबीन के भाव बाजार में गत दिनों से बढ़े हुए है। इस कारण समर्थन मूल्य पर बनाए गए खरीद केन्द्रों पर किसान सोयाबीन बेचने के लिए कम पहुंच रहे है। वैसे हमारी तरफ से तीनों केन्द्रों पर पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। वहीं कोई किसान आता है तो निर्धारित मापदंड के अनुरूप जिंसों की खरीद की जा रही है।
धनपाल निनामा, निरीक्षक एवं मुख्य कार्यकारी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, प्रतापगढ़