
तेज बारिश का दौर, जाखम बांध छलका
प्रतापगढ़,अरनोद, पीपलखूंट में पौने चार इंच बारिश
फसलों में नुकसान
प्रतापगढ़ जिले में तेज बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा।जिले भर में बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे।वहीं सबसे बड़ा जाखम बांध 31 मीटर भरकर छलक गया है।वहीं कई खेतों में पानी भरा हुआ है।इससे फसलों में नुकसान हो गया है। जिल के एमपी सीमा पर बने शिवना नदी पर एनिकट में नुकसान पहुंचा है।यहां एनिकट के उपरी भाग का डेढ़ फीट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पानी पूरे वेग से बह रहा है।सोमवार सुबह आठ बजे तक गत 24 घंटों में प्रतापगढ़, पीपलखूंट, अरनोद में पौने चार इंच बारिश हुई।सभी बांध लबालब हो गए है। यहां सोमवार को जाखम बांध भी छलक गया।
तहसील रविवार सुबह तक
प्रतापगढ़ 86
अरनोद 90
छोटीसादड़ी 43
धरियावद 37
पीपलखूंट 94
(बारिश के आंकड़े एमएम में सोमवार सुबह 8 बजे तक)
नौगांवा में ढहा कच्चा मकान
वनपुरा
क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नौगांवा गांव में एक कच्चा मकान ढह गया है। जिसमें रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। यहां रविवार रात्रि में तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण भेरूलाल मीणा का कच्चा मकान गिर गया है। जिससे उसे कहीं नुकसान हुआ है।
मोखमपुर
क्षेत्र में बारिश कारण काफी नुकसान हुआ है। निकटवर्ती शिवना नदी पर बागलिया के निकट बना एनिकट का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि यहां शिवना नदी पर एमपी व राजस्थान की सीमा पर वर्ष 2000 में एनिकट बनाया गया था।तीन वर्षपहले ही यहां ग्रामीणों ने सहयोग से इसकी ऊंचाई दो से ढाई फीट तक बढ़ाई थी।बारिश के कारण एनिकट का दो फीट का हिस्सा बह गया है।यहां पूरे वेग से पानी बह रहा है।
फोटो....
किसानों ने की मुआवजे की मांग
प्रतापगढ़
जिले में तीन दिन से जारी बारिश के कारण फसलों में नुकसान हो गया है।इससे किसानों में चिंता की लकीरें है।किसानों ने नुकसान को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। गरदोड़ी के किसानों ने ज्ञापन में बताया कि अगेती सोयाबीन, उड़द, चंवला, मंूग आदि की फसल खराब हो गईहै। खेतों में पानी भरा हुआ है।इससे फसलें गलने लगी है। किसानों ने गिरदावरी करवाकर राहत दिलाने की मांग की है।इस मौके पर कई किसान मौजूद थे।
Updated on:
25 Sept 2018 10:53 am
Published on:
25 Sept 2018 10:53 am
