4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर व गरीब व्यक्ति को नि:शुल्क कानूनी सहायता

पैनल अधिवक्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh



प्रतापगढ़
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सचिव मुख्य अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याणार्थ जारी नवीन योजनाओं का जिलेभर में सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला एवं ताल्लुका स्तरीय पैनल अधिवक्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्रकुमार शर्मा के निर्देशन में एवं न्यायाधीश एनडीपीएस सुनीलकुमार पंचोली, एमएसीटी न्यायालय महेन्द्र कुमार मेहता, पॉक्सो न्यायाधीश परमवीरसिंह चौहान, न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमराज मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरनोद कुमकुमसिंह सांखला, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ विक्रम सांखला और सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकुमार अहारी की सहभागिता में हुआ। डॉक्टर भीमराम अम्बेडकर साहब की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैनल अधिवक्ता को उनके कत्र्तव्यों और उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्राधिकरण के सचिव वैष्णव ने निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ विक्रम सांखला ने पैनल अधिवक्तागण के कार्यों एवं कानूनी प्रावधानों के सम्बन्ध में सवालों एवं सुझावों के सम्बन्ध में चर्चा की।
कार्यक्रम में पॉक्सो जज परमवीरसिंह चौहान ने कानून की बारिकियों से अवगत कराया। एमएसीटी जज महेन्द्र कुमार मेहता ने भी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के अनेक प्रावधानों से पैनल अधिवक्तागण को अवगत कराया।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त पैनल अधिवक्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन लोक अभियोजक तरूणदास वैरागी एवं बार एसोसियेशन के सेकेट्री रमेश चन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा।


हवन में दी आहुतियां
जिले में नवरात्र में हुए कई आयोजन
प्रतापगढ़
जिले में नवरात्र के तहत कई आयोजन किए गए। इस दौरान नवमी पर मंदिर परिसरों में हवन में आहुतियां दी गई। शहर के श्री गादी माता मंदिर परिसर में अष्टमी पर शनिवार रात को हवन किया गया। जिसमें कई लोगों ने भाग लिया।
स्वरूपगंज
रामनवमी पर रविवार को भगवान राम के जन्मदिन पर जुलूस निकाले गए। भगवान के जन्मोत्सव पर गांव स्वरूपगंज, चौहान, खेड़ा, बरखेड़ा, धामनिया, रम्भावली आदि गांव में धूमधाम से साथ मनाया गया। भगवान राम के जन्म दिन के अवसर पर विशेष श्रंगार धारण कराया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। 9 दिवसीय राम कथा का चौथे दिन हनुमान मंदिर स्वरूपगंज में लक्षानंद महाराज कथा कर रहे है।

---